फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   executive engineer blame that Lohaghat MLA Puran Singh Furtiyal Threating him

चौकीदार के ट्रांसफर के लिए भाजपा विधायक पर धमकी देने का आरोप

Sat, 27 May 2017 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला,चंपावत Updated Sat, 27 May 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
executive engineer blame that Lohaghat  MLA Puran Singh Furtiyal Threating him
विधायक पूरन सिंह फर्त्या

लोक निर्माण विभाग के लोहाघाट डिवीजन के अधिशासी अभियंता अनुपम सक्सेना ने विधायक पूरन सिंह फर्त्याल पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर तबादला करने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


अधिशासी अभियंता (ईई) का कहना है कि एक चौकीदार का मनमाना स्थानांतरण करने और अन्य मनमाने कार्यों के लिए विधायक की ओर से दबाव बनाया जा रहा है। तकनीकी आधार पर मनमाने कार्य कराने में असमर्थता जताने पर उन्हें धमकाया जा रहा है। 
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता को भेजे गए पत्र में ईई ने कहा है विधायक ने एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार उनके साथ अभद्रता कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। जिस कारण वह अपने खुद को बेहद अपमानित महसूस कर रहे हैं। लगातार दबाव की हालत में डिवीजन का कामकाज चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल डिवीजन से तबादला किए जाने की मांग उठाई है। अधीक्षण अभियंता डीएस ह्यांकी ने अभद्रता की शिकायत किए जाने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि ईई का तबादला करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। उन्होंने अधिशासी अभियंता के पत्र को अपनी संस्तुति के साथ मुख्य अभियंता को भेज दिया है।

विधायक का आरोप, बौखला गए हैं ईई

executive engineer blame that Lohaghat  MLA Puran Singh Furtiyal Threating him
BJP LOGO

लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने लोनिवि के ईई की ओर से लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि लोनिवि के ईई डिवीजन में महज छह माह की तैनाती में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।

लाखों-करोड़ों के कार्य केवल सलेक्शन बांड पर करा दिए गए हैं। उन्होंने इसकी जांच कराने के निर्देश दिए हैं, जिस पर अधिशासी अभियंता बौखला गए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने फोन पर डीएम को ईई की भ्रष्ट कार्यप्रणाली की जानकारी देने के साथ जांच के लिए कहा है। इस कारण उन पर धमकाने का बेवजह आरोप लगाया जा रहा है। 

लोहाघाट के विधायक पर अभद्रता का आरोप लगाने वाले अधिशासी अभियंता अनुपम सक्सेना लंबे अवकाश पर चले गए हैं। एसई डीएस ह्यांकी ने ईई के अवकाश में जाने की पुष्टि की है। बता दें कि पौड़ी जिले से स्थानांतरित होकर आए ईई अनुपम सक्सेना ने इस साल जनवरी में लोहाघाट डिवीजन का चार्ज लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed