फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive: Uttarakhand Technical University will give diploma to Indian military officers now

एक्सक्लूसिव: अब भारतीय सैन्य अफसरों को भी डिप्लोमा देगा उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय 

Mon, 30 Nov 2020 02:26 AM IST
अलका त्यागी गौरव ममगाईं, अमर उजाला, देहरादून
गौरव ममगाईं, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Nov 2020 02:26 AM IST
सार

  • यूटीयू की एकेडमिक काउंसिल की बोर्ड ऑफ स्टडीज कर रही कोर्स का अध्ययन, जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद
  • आईएमए में शुरू होने वाले मिलिट्री स्टडीज एंड डिफेंस मैनेजमेंट डिप्लोमा कोर्स को मान्यता देगा यूटीयू
  • वर्तमान में यूटीयू केवल मित्र देशों के कैडेट्स को छह महीने का दे रहा डिप्लोमा  

विज्ञापन
Exclusive: Uttarakhand Technical University will give diploma to Indian military officers now
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अब इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) के सैन्य अफसर भी मिलिट्री स्टडीज एंड डिफेंस मैनेजमेंट का डिप्लोमा ले सकेंगे। यह पीजी डिप्लोमा उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) द्वारा भारतीय अफसरों को कराया जाएगा। अभी तक यूटीयू सिर्फ मित्र देशों के कैडेट्स को ही डिप्लोमा देता रहा है। 

विज्ञापन


आईएमए की ओर से यूटीयू को मिलिट्री स्टडीज एंड डिफेंस मैनेजमेंट डिप्लोमा का प्रस्तावित कोर्स सौंपा जा चुका है। विवि की एकेडमिक काउंसिल की बोर्ड ऑफ स्टडीज इस कोर्स का तकनीकी रूप से अध्ययन कर रहा है।
विज्ञापन



इसमें आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं। अब प्रक्रिया अंतिम चरण में है। दिसंबर के शुरू में एकेडमिक काउंसिल की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें काउंसिल से पाठ्यक्रम को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। विवि के अनुसार, आईएमए के अधिकारी कोर्स जनवरी से शुरू कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगा डिप्लोमा कोर्स का स्वरूप 

यूटीयू के बोर्ड ऑफ स्टडीज के को-ऑर्डिनेटर डॉ. निशांत सक्सेना के अनुसार, यह एक साल का पीजी डिप्लोमा कोर्स होगा। डिप्लोमा की क्लास आईएमए परिसर में ही होगी। फैकल्टी भी उन्हीं की होगी। यूटीयू इस डिप्लोमा को विवि से प्रदान करेगा।

इसे भारतीय अफसरों के अलावा मित्र देशों के कैडेट्स भी कर सकेंगे। इसमें मिलिट्री लॉ, साइबर सेफ्टी, जियोग्राफी व कई महत्वपूर्ण विषय होंगे। डॉ. सक्सेना ने कहा कि आईएमए की गोपनीयता के कारण कोर्स के कई संवेदनशील विषय साझा नहीं किए जा सकते हैं।  

यूटीयू आईएमए के अफसरों के लिए एक साल के डिप्लोमा इन मिलिट्री स्टडीज एंड डिफेंस एकेडमी को मान्यता देने जा रहा है। विवि की एकेडमिक काउंसिल से डिप्लोमा कोर्स को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। यूटीयू अभी भी मित्र देशों के कैडेट्स को छह महीने का डिप्लोमा दे रहा है, लेकिन इसमें भारतीय अफसर हिस्सा नहीं ले पाते हैं। अब नए एक साल के पीजी डिप्लोमा में भारतीय अफसर हिस्सा ले सकेंगे। देश के शीर्ष रक्षा संस्थान आईएमए के साथ जुड़ना विवि के लिए गौरव की बात है। 
- एनएस चौधरी, कुलपति, उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed