{"_id":"5fd5f0be6b1ca7498f3f3e19","slug":"exclusive-lockdown-not-affected-by-pharma-and-agriculture-sector-in-uttarakhand-exports-increased","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में फार्मा और कृषि क्षेत्र पर नहीं पड़ा लॉकडाउन का असर, बढ़ा निर्यात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में फार्मा और कृषि क्षेत्र पर नहीं पड़ा लॉकडाउन का असर, बढ़ा निर्यात
Sun, 13 Dec 2020 04:17 PM IST
अलका त्यागी
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 13 Dec 2020 04:17 PM IST
सार
- पिछले साल की तुलना में अप्रैल से अगस्त के बीच निर्यात में हुई बढ़ोत्तरी
- फार्मा में 161 करोड़ और कृषि क्षेत्र में 131 करोड़ का ज्यादा निर्यात
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कोविड महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन से हर सेक्टर प्रभावित हुआ है, लेकिन राज्य में फार्मा और कृषि व उससे संबंधित कारोबार पर असर नहीं पड़ा है। पिछले साल की तुलना में अप्रैल से अगस्त तक फार्मा और कृषि क्षेत्र का निर्यात बढ़ा है। फार्मा में 161 करोड़ और कृषि क्षेत्र में 131 करोड़ का ज्यादा निर्यात हुआ है। वहीं, ऑटोमोबाइल, प्लास्टिक सेक्टर का निर्यात घटा है।
विज्ञापन
उत्तराखंड ऑटो मोबाइल व फार्मा क्षेत्र में विनिर्माण हब के रूप में स्थापित हुआ है। वहीं, औद्योगिकी, कृषि, फ्लोरीकल्चर, फूड प्रोसेसिंग, आर्गेनिक उत्पाद, वेलनेस एवं हेल्थ टूरिज्म, एरोमा आधारित उद्योग, जैव प्रौद्योगिकी, हस्तशिल्प राज्य के लिए निर्यात की संभावनाओं में थ्रस्ट सेक्टर है। 15 मार्च को प्रदेश में पहला कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद सरकार ने 22 मार्च से लॉकडाउन घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
जिससे कारोबार बंद हो गया है लेकिन फार्मा व कृषि उत्पादों की मांग बढ़ने से निर्यात बढ़ा है। पिछले साल अप्रैल से अगस्त में फार्मा सेक्टर में 479 करोड़ का निर्यात हुआ था। जो लॉकडाउन के बावजूद भी बढ़ कर 640 करोड़ पहुंचा है। इसी तरह कृषि क्षेत्र में गत वर्ष 47 करोड़ की तुलना में 178 करोड़ का निर्यात उत्तराखंड से हुआ है।
विज्ञापन
वर्ष वार प्रमुख सेक्टरों में निर्यात की स्थिति
सेक्टर 2017-18 2018-19 2019-20 2020-21 (अप्रैल से अगस्त)
फार्मा 903 1160 1228 640
आटोमोबाइल 1089 1583 1266 301
प्लास्टिक 830 976 951 365
कृषि उत्पाद 148 152 245 178
(नोट - निर्यात के आंकड़े करोड़ रुपये में है)।
अप्रैल से अगस्त तक फार्मा व कृषि क्षेत्र में निर्यात
सेक्टर 2019-20 2020-21
फार्मा 479 करोड़ 640 करोड़
कृषि 47 करोड़ 178 करोड़
आटोमोबाइल 561 करोड़ 301 करोड़
प्लास्टिक 439 करोड़ 365 करोड़
प्रदेश से होने वाले निर्यात की परफॉरमेंस अन्य राज्यों से बेहतर है। पिछले साल के कुल निर्यात का इस साल अगस्त तक 50 प्रतिशत हासिल कर लिया गया है। फार्मा और कृषि क्षेत्र के निर्यात में बढ़ोत्तरी हुई है। सरकार का स्थानीय उत्पादों के निर्यात के निर्यात को बढ़ाने के लिए रणनीति बनाई गई है।
- सुधीर चंद्र नौटियाल, निदेशक उद्योग विभाग
लॉकडाउन में फार्मा और कृषि आधारित उद्योग में मेन्युफैक्चरिंग बंद नहीं हुआ है। वहीं, दवाइयों, मेडिकल उपकरण, कृषि उत्पादों की मांग बढ़ने से निर्यात में ग्रोथ आई है।
- विपुल डावर, उपाध्यक्ष, सीआईआई