फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive: Facebook id hackers and Cyber criminals Will Identify by Url Now

एक्सक्लूसिव: फेसबुक आईडी हैकर और फर्जी आईडी बना ठगी करने वालों की अब खैर नहीं, ऐसे होगी पहचान

Thu, 08 Oct 2020 02:25 AM IST
अलका त्यागी दीप चंद्र बेलवाल, अमर उजाला, रुद्रपुर
दीप चंद्र बेलवाल, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Oct 2020 02:25 AM IST
सार

  • साइबर सेल को देना होगा आईडी का यूआरएल, फेसबुक और टेलीकॉम कंपनियों की ली जा रही है मदद 

विज्ञापन
Exclusive: Facebook id hackers and Cyber criminals Will Identify by Url Now
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फेसबुक आईडी हैकर और फर्जी आईडी बनाकर परिचितों से किसी बहाने से रुपयों की मांग करने वाले अपराधी अब पुलिस की नजरों से बच नहीं पाएंगे। साइबर सेल विशेषज्ञों ने ठगों का पता लगाने का तरीका ढूंढ लिया है। फेसबुक यूजर को आईडी हैक होने पर यूआरएल साइबर सेल कार्यालय को देना होगा। फिर फेसबुक में ऑनलाइन शिकायत करने के बाद ठगों की पहचान हो सकेगी। 

विज्ञापन


इंटरनेट का उपयोग जितनी तेजी से बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से साइबर ठगी के मामले भी सामने आ रहे हैं। ज्यादातर ठगी ऑनलाइन खरीदारी और नेट बैंकिंग के नाम पर हो रही हैं। साइबर ठगों ने कुछ समय से ठगी का एक नया तरीका निकाल लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बीटेक टॉपर निकला एयर होस्टेस को अश्लील मैसेज भेजने वाला आरोपी, एप से हैक करता था व्हाट्सएप
विज्ञापन
विज्ञापन


अब वह लोगों की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके परिचितों से रुपयों की मांग कर रहे हैं। शुरुआत में बड़ी संख्या में लोग ठगों के झांसे में आए थे। हालांकि मामले बढ़ने के साथ लोगों के जागरूक हो जाने से ठगी के मामलों में इधर कुछ हद तक कमी आई है। 

विशेषज्ञों ने फेसबुक की मदद लेनी शुरू कर दी है

फेसबुक आईडी हैक करने के मामले को लेकर साइबर सेल विशेषज्ञों ने फेसबुक की मदद लेनी शुरू कर दी है। लोगों की आईडी हैक होने पर उनसे यूआरएल और ठगों को दिए गए बैंक अकाउंट नंबर को मांगा जा रहा है।

इन दोनों नंबरों को फेसबुक के अमेरिका में कैलिफोर्निया स्थित ऑफिस को भेजा जा रहा है। वहां से साइबर सेल को आईपी एड्रेस दिया जा रहा है। इस नंबर के आधार पर साइबर विशेषज्ञ टेलीकॉम कंपनियों से संपर्क कर मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर रहे हैं।

इससे ठगों का नाम और पता मिलेगा। साइबर सेल विशेषज्ञ आनंद कश्मीरा और चंदन बिष्ट ने लोगों से अपील की है कि वह आईडी हैक होते ही आईडी से जुड़े लोगों को जानकारी दे दें। इससे ठगी का शिकार होने से बचा जा सकेगा।  

सीओ समेत 10 पुलिस कर्मियों की बनी फर्जी आईडी

साइबर ठग ऊधमसिंह नगर जिले के सीओ समेत 10 पुलिस कर्मियों की फेसबुक आईडी हैक कर उन्हीं के नाम से फर्जी आईडी बना चुके हैं। यातायात सीओ बीएस भंडारी की फेसबुक आईडी को दो बार हैक कर बीमारी के नाम पर उनके परिजनों व परिचितों से रुपयों की मांग की गई। कोतवाल केसी भट्ट, एसआई होशियार सिंह समेत अन्य सात पुलिस कर्मी साइबर ठगों के निशाने पर आ चुके हैं।

साइबर अपराधी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को ठगने की कोशिश में लगे हैं। बढ़ते साइबर अपराध को कम करने के लिए सीधे फेसबुक के कार्यालय से संपर्क किया जा रहा है। इससे अपराधियों का पता लगाने में मदद मिल रही है। आईडी हैक होने पर लोगों को साइबर सेल में शिकायत दर्ज करानी होगी।
- हिमांशु पंत, साइबर सेल प्रभारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed