फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive: Dehradun Smart City Mostly Work will complete in new Year 2021

एक्सक्लूसिव: अगले साल स्मार्ट हो जाएगा देहरादून, 1407 करोड़ की लागत से पूरे होंगे काम

Fri, 04 Dec 2020 02:34 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Dec 2020 02:34 AM IST
सार

  • शहरी विकास विभाग ने कसी कमर, स्मार्ट सिटी के कार्यों में आई तेजी

विज्ञापन
Exclusive: Dehradun Smart City Mostly Work will complete in new Year 2021
देहरादून घंटाघर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अगले साल की आखिरी तिमाही तक अपना देहरादून स्मार्ट बन जाएगा। शहरी विकास विभाग ने इसके लिए कमर कस ली है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड को जहां कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं सभी कार्यों की समयसीमा भी तय कर दी गई है।

विज्ञापन


इस निर्धारित समय के भीतर देहरादून को स्मार्ट बनाने का काम हो रहा है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के मुताबिक, वर्ष 2021 तक स्मार्ट सिटी के ज्यादातर काम धरातल पर लाने का मकसद रखा गया है। शहरी विकास सचिव शैलेश बगोली के मुताबिक प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट सिटी के काम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

कौन से खास काम होंगे

30 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी : शहर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का काम शुरू हो गया है। इसके तहत एक बस देहरादून आ चुकी है। वर्ष 2030 तक 30 बसें देहरादून में चलनी शुरू हो जाएंगी। इन बसों के लिए शहर में चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम किया जा रहा है।

ग्रीन बिल्डिंग : 187 करोड़ की लागत से कलेक्ट्रट परिसर में एक दिसंबर 2021 तक ग्रीन बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव है। यह छह मंजिला इमारत होगी, जिसमें सभी जिला स्तरीय दफ्तर होंगे। इसका काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

100 फीट का तिरंगा : दिलाराम चौक पर 100 फीट का तिरंगा दून की शान बढ़ाएगा। तिरंगा लगाने का काम अंतिम चरण में है। इसके लिए इसी साल 19 दिसंबर की तिथि तय की गई है। 

ड्रेनेज प्लान : रेसकोर्स चौक से बन्नू स्कूल चौक तक और सहारनपुर चौक से भंडारीबाग नाले तक ड्रेनेज कार्य किया जाएगा। इसका डिजाइन पूरा हो चुका है। अगले साल एक अक्तूबर तक यह निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 

ये काम भी होंगे

सीवर प्लान : शहर में पांच प्रमुख जगहों पर सीवर का काम होगा। इसके तहत पलटन बाजार में घंटाघर से दर्शनी गेट तक, परेड ग्राउंड के तीनों ओर, दर्शन लाल चौक से गांधी रोड होते हुए सहारनपुर चौक तक, तिलक रोड होते हुए सहारनपुर चौक तक, लूनिया मोहल्ला मजार वाली गली से सहारनपुर चौक तक अगले साल एक सितंबर तक काम पूरा होगा। इससे बरसात में ओवरफ्लो की समस्या खत्म हो जाएगी। 

स्मार्ट पोल : दस किलोमीटर से अधिक ओएफसी केबल, 30 मीटर ऊंचाई के 70 और 12 मीटर ऊंचाई के 60 पोल लगाए जाएंगे। वाईफाई प्वाइंट 30, सीसीटीवी 20, स्मार्ट एलईडी 60 लगेंगे। इनका काम तेजी से चल रहा है।

मॉडर्न दून लाइब्रेरी : लैंसडोन चौक के सामने यह लाइब्रेरी बनाई जा रही है। इसका काम अगले साल 15 नवंबर तक पूरा होना है। इस अत्याधुनिक लाइब्रेरी में 500 छात्रों के पढ़ने की सुविधा होगी। छोटे बच्चों के लिए किड जोन होगा। ई-रीडिंग की भी व्यवस्था होगी।

स्मार्ट टॉयलेट : सात सितंबर 2024 तक शहर में कलेक्ट्रेट परिसर, दून अस्पताल, परेड ग्राउंड, आईएसबीटी और निरंजनपुर सब्जी मंडी में स्मार्ट टॉयलेट बनेंगे। इसके अलावा स्मार्ट स्कूल सहित कई और महत्वपूर्ण काम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed