{"_id":"69a990a77ce7f824050e1b5e","slug":"excitement-on-home-ministers-arrival-15-lakh-people-to-attend-bjp-dehradun-news-c-5-drn1043-914379-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री के आगमन पर उत्साह, 1.5 लाख लोग होंगे शामिल : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री के आगमन पर उत्साह, 1.5 लाख लोग होंगे शामिल : भाजपा
विज्ञापन
-भाजपा कार्यकर्ताओं की क्षमता से वाकिफ कांग्रेस की संख्या को लेकर चिंता स्वाभाविक
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा ने गृहमंत्री अमित शाह के उत्तराखंड आगमन और उनकी मौजूदगी में होने वाले सम्मेलन के ऐतिहासिक एवं भव्य होने का दावा किया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम को लेकर जनता में उत्साह है। लगभग 1.5 लाख लोग इसमें शामिल होंगे।
चौहान ने भीड़ जुटाने के कांग्रेसी आरोपों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके लिए हजार लोग एकत्र करना टेढ़ी खीर है। वह भाजपा कार्यकर्ताओं की क्षमता से वाकिफ हैं इसलिए उनकी चिंता जायज है। गृह मंत्री के हरिद्वार दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनसामान्य में अपार उत्साह है। केंद्र के सहयोग से हम सबके स्वास्थ्य, हर घर में नल से जल, गरीब घरों के ईंधन और अनाज की चिंता को समाप्त कर रहे हैं। आज ऐसा माहौल बनाने में हमारी सरकार सफल हुई है कि 3.25 लाख करोड़ के निवेश के लिए उद्योगपति तैयार हैं। गृहमंत्री इस कार्यक्रम में नागरिकता समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से रूबरू होंगे। उस पर उनकी लोकप्रियता और सरकार के शानदार चार साल का अवसर होना इसे बेहद खास बनाता है।