Uttarakhand News: डीजीपी ने एसआईटी को दिए समूह घ भर्ती परीक्षा की जांच के निर्देश, न्यायालय ने दिए हैं आदेश
पटवारी, लेखपाल, एई, जेई भर्ती परीक्षा की जांच हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में गठित एसआईटी कर रही है। इसी एसआईटी को समूह घ की भर्ती की जांच दी गई है।एसआईटी में प्राविधिक शिक्षा के निदेशक को सदस्य के रूप में नामित कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने नैनीताल उच्च न्यायालय की समूह घ की भर्ती परीक्षा की जांच के संबंध में एसआईटी को निर्देश दिए। शासन ने भर्ती परीक्षा की जांच एसआईटी से कराने का निर्णय लिया था। इस संबंध में शासन से जारी पत्र पुलिस महानिदेशक को प्राप्त हो गया है।
बता दें कि पटवारी, लेखपाल, एई, जेई भर्ती परीक्षा की जांच हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में गठित एसआईटी कर रही है। इसी एसआईटी को समूह घ की भर्ती की जांच दी गई है। एसआईटी में प्राविधिक शिक्षा के निदेशक को सदस्य के रूप में नामित कर दिया गया है।
न्यायालय ने दिए हैं जांच कराने के आदेश
उच्च न्यायालय ने ही शासन को जांच कराने के आदेश दिए हैं। उच्च न्यायालय के महानिबंधक ने शासन को इस संबंध में पत्र लिखा था।
ये भी पढ़ें...Kedarnath Heli Service: हेली सेवा के लिए बिना रजिस्ट्रेशन नहीं होगी ऑनलाइन टिकट बुकिंग, पढ़ें जरूरी जानकारी
तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने कराई थी परीक्षा
तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2019-20 में यह भर्ती परीक्षा कराई थी। उच्च न्यायालय के 37 और विभिन्न सिविल न्यायालयों और पारिवारिक न्यायालयों के 401 पदों के लिए हुई इस भर्ती को लेकर सवाल उठे थे और इसमें गड़बड़ी की आशंकाएं जताई गई थी।