फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ex chief minister harish rawat statement for prime minister modi

PM मोदी को लेकर पूर्व सीएम का बड़ा बयान, कह दी बड़ी बात

Thu, 15 Jun 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Thu, 15 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ex chief minister harish rawat statement for prime minister modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ यात्रा को लेकर पूर्व सीएम ने एक बया बयान द‌िया है। उन्होंने पीएम मोदी के दौरे को लेकर कई सवाल खड़े कर द‌िए।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वे बीते 3 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर बाबा केदार के दर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण नहीं आ पाए।
विज्ञापन


उम्मीद थी कि वे धाम व केदारपुरी के लिए बड़ी सौगात देंगे। लेकिन निराशा हाथ लगी। डबल इंजन की सरकार चारधाम यात्रा के संचालन में फिसड्डी साबित हुई है। श्रद्धालुओं को जो भी दिक्कतें हो रही हैं, वे सरकार द्वारा बरती जा रही लापरवाही के कारण हो रही हैं। धामों में पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार शाम को यहां पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन मजबूती पर चर्चा की। कहा आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस की गूंज से भाजपा का डबल इंजन पूरी तरह से फेल हो जाएगा।

उन्होंने चुटकी लेते हुए रावत ने कहा कि डर था कि पीएम मोदी मुझे देखकर केदारनाथ में कोई घोषणा नहीं करेंगे, इसलिए नहीं आया। लेकिन मोदी जी ने मेरे न होने के बाद भी जनता को निराश कर दिया।

कहा, मुझे इसी बात का डर था

Ex chief minister harish rawat statement for prime minister modi

देखेंगे तो शायद कोई घोषणा नहीं करेंगे। लेकिन उनके कार्यकाल में करीब ढाई वर्ष तक शासन स्तर पर केदारनाथ के पुनर्निर्माण के तहत हो कार्य हुए हैं, उसकी की बदौलत यात्रा का संचालन हो पा रहा है।

वर्तमान सरकार अपने चार माह के कार्यकाल में हर मामले में फेल साबित हुई है। वर्तमान सीएम की कार्यशैली पर पूर्व सीएम ने कहा कि वे कुछ क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रहे हैं। अगर, वे कुछ गलत करते हैं, तो उन्हें सुझाव दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि  केंद्र सरकार देश में आतंकवाद व नक्सल प्रभावित समस्या पर काबू पाने में नाकाम साबित रही। भाजपा हमसें देश भक्ति होने का सबूत मांगती है। देश की आजादी में कांग्रेस का ही सबसे बड़ा योगदान दिया है।

देश के लिए हमने अपने तीन नेताओं को गंवाया है। भाजपा सिर्फ बड़ी बड़ी बातें करती है। जबकि धरातल पर कुछ नहीं है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, डा. आनंद सिंह बोहरा, राजपाल खरोला, पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र झिक्वांण, सभासद संतोष रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लखपत भंडारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेश्वरी नेगी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed