फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   EVMs were to be ready by Thursday night..

Dehradun News: बृहस्पतिवार रात तक तैयार होनी थी ईवीएम... पर कुछ समय और लगेगा

Fri, 12 Apr 2024 02:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
EVMs were to be ready by Thursday night..
मतदान के लिए ईवीएम तैयार करने का काम तेज हो गया है। बृहस्पतिवार रात तक मशीनों को मतदान के लिए तैयार कर लिया जाना था, लेकिन यह प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी। अब मशीनों में प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिह्न क्रमवार लगाने के बाद पूरक नियमितीकरण किया जाएगा। इसके बाद ही मशीनों को बूथ तक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

मशीनों में प्रत्याशियों के नाम व उनके चुनाव चिह्नों को क्रमवार लगाने की प्रक्रिया चल रही है। नोडल अधिकारी एडीएम रामजी शरण शर्मा ने बताया कि वोटिंग मशीन में प्रत्याशियों के नामों के क्रम के लिए निर्वाचन आयोग ने वर्णमाला का निर्धारण किया है। इसी के आधार पर प्रत्याशियों के नाम ईवीएम में सेट किए जाते हैं। इसके लिए बाकायदा मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जारी शासनादेश का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे सेट किया जाता है क्रम
यह बताया गया कि हिंदी वर्णमाला के आधार पर प्रत्याशियों के नाम ईवीएम में सेट किए जाते हैं। अगर किसी का नाम आधे अक्षर से शुरू होता है तो उसे स्वीकार नहीं किया जाता। शॉर्ट में लिखे गए नामों में क्रम ख से लिया जाता है। इसके अलावा अगर एक नाम के कई प्रत्याशी हैं तो उनके सरनेम के पहले अक्षर से क्रम बनाया जाता है। प्रत्याशियों का नाम और सरनेम समान होने पर उनके पिता के नाम, व्यवसाय अथवा निवास स्थान के पहले अक्षर से क्रम बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed