{"_id":"6560f6358935b2b9fc0a4374","slug":"evidence-of-conversation-with-youth-not-found-in-akshats-call-details-dehradun-news-c-5-1-drn1030-294260-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अक्षत की कॉल डिटेल में नहीं मिले युवकों से बातचीत के साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अक्षत की कॉल डिटेल में नहीं मिले युवकों से बातचीत के साक्ष्य
विज्ञापन
I
II- पुलिस अक्षत की आत्महत्या के बाद से कर रही है मोबाइल नंबर की जांच
I
I
I
I- परिजनों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक विधायक के बेटे समेत तीन पर लगाया था आरोप
I
I
I
लखनऊ निवासी एलएलबी के छात्र की आत्महत्या के बाद से पुलिस उसकी कॉल डिटेल की जांच कर रही है। जिन युवकों से उसका विवाद बताया जा रहा है उनसे मोबाइल पर बातचीत का साक्ष्य पुलिस को नहीं मिला है। हालांकि, पुलिस की जांच अभी जारी है और छात्रों व अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।
I
I
I
Iगौरतलब है कि लखनऊ निवासी अक्षत शुक्ला देहरादून के उत्तरांचल विवि से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। उसने गत 21 नवंबर की शाम को केहरी गांव स्थित अपने कमरे में आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने साथी छात्रों और एक प्रोफेसर के सामने उसे फंदे से उतारा था। पुलिस ने अक्षत के शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। रेलवे में काम करने वाले उसके पिता कमल शुक्ला ने आरोप लगाए थे कि उसके तीन साथी उसे परेशान करते हैं। इनमें से एक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक विधायक का बेटा भी बताया जा रहा है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की।
I
I
I
Iअधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने कॉल डिटेल की विस्तृत जांच की है। इनमें अभी तक इन युवकों और अक्षत के बीच बातचीत के साक्ष्य नहीं मिले हैं। हो सकता है कि छात्रों ने उसे मिलकर परेशान किया हो, पर इसके लिए पुलिस अन्य छात्रों और अक्षत के साथियों से पूछताछ भी कर रही है। विवि के अधिकारियों के मुताबिक, अक्षत बेहद शालीन छात्र था। वह हंसमुख रहता था। कभी उसने विवि के अपने शिक्षकों से भी इस तरह की परेशानी का जिक्र नहीं किया था। उसने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है। ऐसे में पुलिस केवल कॉल डिटेल और पूछताछ के आधार पर ही जांच आगे बढ़ा रही है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि मामले में जांच पूरी होने के बाद ही कुछ जानकारी दी जा सकती है। फिलहाल, विभिन्न पहलुओं को लेकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।I