फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Events were held on World Peace Day.

Dehradun News: विश्व शांति दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम

Sun, 18 Jan 2026 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Events were held on World Peace Day.
विश्व शांति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित अति​थि। स्रोत विवि
सेलाकुई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में संस्था के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 57वीं पुण्य स्मृति को विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा, सम्मान और आध्यात्मिक वातावरण में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। मुख्य अतिथि सेवा भारती के नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का संपूर्ण जीवन विश्व शांति, आत्मिक जागृति और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उनके दिए गए संस्कार और शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रही हैं। सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी सोनिया ने बताया 18 जनवरी का दिन ब्रह्माकुमारीज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि, इसी दिन 1969 को प्रजापिता ब्रह्मा बाबा ने अपनी योग साधना के बल पर संपूर्ण अवस्था प्राप्त की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed