{"_id":"6828e547c683aa53d50088bf","slug":"even-after-one-year-the-benefit-of-promoted-pay-scale-was-not-received-dehradun-news-c-5-1-drn1031-693118-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एक साल बाद भी नहीं मिला प्रोन्नत वेतनमान का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एक साल बाद भी नहीं मिला प्रोन्नत वेतनमान का लाभ
विज्ञापन
Iप्रोन्नत वेतनमान के संबंध में जारी शासनादेश के बाद भी एक साल तक इसका लाभ न मिलने से शिक्षकों में भारी रोष है। यह समस्या सिर्फ डोईवाला ब्लॉक के शिक्षकों के साथ है। शिक्षकों का कहना है कि प्रोन्नत वेतनमान के संबंध में शासनादेश जारी होने के बाद ही जिले के अन्य ब्लॉक में शिक्षकों को इसका लाभ दिया गया। लेकिन डोईवाला ब्लॉक में एक साल बीत जाने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
I
Iइस संबंध में शिक्षकों की ओर से विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धमेंद्र सिंह रावत ने कहा, पहले ही शासनादेश में साफ किया जा चुका है कि स्वीकृति मिलने के बाद ही शिक्षकों को इसका लाभ दिया जाए। लेकिन ऐसा न करने से सरकार पर एरियर का बोझ बढ़ जाएगा। इसके अलावा विभाग की ओर से शासना के निर्देशों का भी नहीं किया जा रहा है। जिससे शिक्षकों में भारी रोष है। शिक्षकों ने चेतावनी देते हुए कहा, जल्द इस समस्या का निपटारा नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।I