फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Equal pay for equal work' for UPNAL employees at Sri Dev Suman University

Dehradun News: श्री देव सुमन विवि में उपनल कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन

Fri, 21 Aug 2026 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Equal pay for equal work' for UPNAL employees at Sri Dev Suman University
देहरादून। श्री देव सुमन विश्वविद्यालय ने उपनल के माध्यम से सेवायोजित कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन देने को स्वीकृति प्रदान कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह लाभ इसी वर्ष एक मार्च से प्रभावी होगा।
विज्ञापन


इस निर्णय के तहत वेतनमान का न्यूनतम वेतन और देय महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा। यह सुविधा 15 अक्तूबर 2024 तक सेवायोजित तृतीय श्रेणी कार्मिकों पर लागू होगी। इनमें लिपिक और डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पद शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उत्तराखंड शासन के कई शासनादेशों और एक समिति की संस्तुति के बाद यह फैसला लिया है। कुलपति ने इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दी है। पात्र कर्मचारियों को तीन कार्यदिवसों के भीतर निर्धारित प्रारूप में अनुबंधपत्र विश्वविद्यालय प्रशासन में जमा कराना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed