{"_id":"5a7b5f3c4f1c1b90268b8eb9","slug":"epfo-raid-on-company-and-sealed-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों को पीएफ न देना पड़ा भारी, कंपनी के खिलाफ हुआ बड़ा एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों को पीएफ न देना पड़ा भारी, कंपनी के खिलाफ हुआ बड़ा एक्शन
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी को कर्मचारियों को उनके पीएफ का पैसा न देना भारी पड़ गया। ईपीएफओ ने छापेमारी करते हुए बड़ा एक्शन लिया।
विज्ञापन
पर्सनल प्रोडक्ट बनाने वाली सदानम कंपनी के सेलाकुई स्थित प्लांट को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सील कर दिया है। इस कंपनी पर 40 कर्मचारियों का 24 लाख 40 हजार 255 रुपये बकाया है। नोटिस भेजने के बावजूद पैसा जमा न कराने पर पीएफ एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है।
ईपीएफओ के रीजनल कमिश्नर 1 मनोज कुमार यादव के निर्देशों पर ईपीएफओ की टीम सेलाकुई स्थित कंपनी पहुंची। पीएफ का अंशदान जमा न कराने पर कंपनी सील कर दी गई। यहां नोटिस लगा दिया गया कि अगर इस दौरान कोई कंपनी के इस परिसर से लेनदेन करेगा तो होने वाले नुकसान का जिम्मेदार खुद होगा।
विज्ञापन
कार्रवाई करने वाले वसूली अधिकारी अभिषेक भारद्वाज, केआर जोशी, अविनाश कु मार, सुरेंद्र सिंह ने छापा मारकर मौके पर मौजूद मशीनों, कंप्यूटर और फर्नीचर को जब्त कर लिया है। अब अगर कंपनी ने पैसा जमा न कराया तो पूरे सामान की नीलामी कर दी जाएगी।
विज्ञापन