Uttarakhand News: पहाड़ तबादला किया तो गायब हो गया ईओ, शहरी विकास निदेशालय ने की चार्जशीट जारी
शहरी विकास निदेशालय ललित मोहन रयाल ने बताया कि तबादले के बाद गायब होने वाली ईओ अभिनव कुमार को चार्जशीट जारी की गई है। लौटे नहीं तो आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। दो महीने से अभिनव कुमार का कुछ अता-पता नहीं है।
विस्तार
सरकार ने एक नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी (ईओ) का पहाड़ तबादला किया तो वह गायब हो गया। दो महीने से ईओ को पता नहीं है। अब शहरी विकास निदेशालय ने उन्हें चार्जशीट जारी की है। दरअसल, करीब ढाई महीने पहले शासन ने ईओ अभिनव कुमार का तबादला ऊधमसिंह नगर के नगर निकाय से पिथौरागढ़ के डीडीहाट में किया था।
अभिनव कुमार तबादले पर नहीं गए। उन्होंने अपनी जगह ऊधमसिंह नगर आए ईओ को चार्ज भी नहीं दिया। इस वजह से वह ईओ अपने वेतन के लिए हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट के आदेश के तहत नए ईओ को वेतन जारी किया गया। दबाव बना तो अभिनव कुमार ने डीडीहाट में ज्वाइन कर लिया। लेकिन इसके बाद वह गायब हो गए।
ये भी पढ़ें...PCS Pre Exam Result Released: पिछले साल निकली थी भर्ती, छह सवालों को हटाया गया, यहां जानिए कितनी गई कटऑफ
दो महीने से अभिनव कुमार का कुछ अता-पता नहीं है। शहरी विकास निदेशालय की ओर से कई नोटिस जारी किए जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया। अब निदेशालय ने उन्हें चार्जशीट जारी की है। वह अपना पक्ष बताएंगे। इसके बाद निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है। शहरी विकास निदेशालय ललित मोहन रयाल ने बताया कि तबादले के बाद गायब होने वाली ईओ अभिनव कुमार को चार्जशीट जारी की गई है। लौटे नहीं तो आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।