{"_id":"5786acac4f1c1b081b13ed9a","slug":"entrepreneurship-park-in-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला उद्दमियों के लिए उत्तराखंड सरकार ने खोले दरवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला उद्दमियों के लिए उत्तराखंड सरकार ने खोले दरवाजे
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 14 Jul 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
उद्यमिता पार्क
- फोटो : gettyimages
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने अब देश विदेश की महिला उद्यमियों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। देश विदेश की महिला उद्यमी उत्तराखंड में अपना कारोबार कर सके इसके लिए सरकार की ओर से रुद्रपुर में 200 हेक्टेयर क्षेत्र में महिला उद्यमिता पार्क खोला जाएगा। राज्य सरकार ने संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां महिला उद्यमियों के लिए औद्योगिक पार्क की स्थापना की जा रही है। पार्क की स्थापना को लेकर सिडकुल की ओर से विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली है। 200 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थापित होने वाले उद्यमिता पार्क के लिए जमीन की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
वही देश विदेश की महिला उद्यमी उत्तराखंड की ओर से रुख कर सके इसके लिए राज्य सरकार और फिक्की के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली में सेमिनार भी आयोजित किया जा रहा है। सेमिनार में मुख्यमंत्री हरीश रावत शिरकत करेंगे जो महिला उद्यमियों को इस बात की जानकारी देंगे कि उनकी सरकार की ओर से महिला उद्यमियों को कारोबार का बेहतर माहौल मुहैया कराने के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
सराहनीय कदम
फिक्की की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य शिल्पी अरोरा ने इसे सरकार का सकारात्मक कदम करार देते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार ने महिला उद्यमियों के लिए पार्क की घोषणा कर पूरे देश में नई मिसाल पेश की है।
वहीं राज्य गठन के साथ ही औद्योगिक नीति लागू होने के बाद राज्य के विभिन्न इलाकों में हजारों की तादात में उद्योगधंधे स्थापित हुए। लेकिन, औद्योगिक नीति में तमाम करों में छूट समाप्त किए जाने के बाद उद्योगों के दूसरे प्रदेशों में शिफ्ट होने का सिलसिला शुरू हो गया।
अब सरकार ने नए सिरे से औद्योगिक नीति में बदलाव कर रही है, जिससे एक बार फिर देश विदेश के उद्यमी राज्य में पूंजी निवेश कर सके।