फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Entrepreneurs will now get NOC twice a year Uttarakhand Pollution Control Board changed the system

Uttarakhand: उद्यमियों को अब साल में दो बार मिलेगी एनओसी, प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बदली व्यवस्था

Mon, 17 Apr 2023 08:05 AM IST
रेनू सकलानी श्याम मिश्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)
श्याम मिश्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 17 Apr 2023 08:05 AM IST
सार

एनओसी देने के लिए पीसीबी ने उद्योगों को तीन किस्म रेड, ऑरेंज और ग्रीन में बांटा है। रेड किस्म के उद्योगों को पांच साल, ऑरेंज किस्म के उद्योगों को दस और ग्रीन किस्म के उद्योगों को 15 साल के लिए उद्योग चलाने के लिए उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से एनओसी दी जाती है।

विज्ञापन
Entrepreneurs will now get NOC twice a year Uttarakhand Pollution Control Board changed the system
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब उद्यमियों को पीसीबी से एनओसी लेने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। एनओसी देने की प्रक्रिया में पीसीबी ने बदलाव कर दिया है। अब तक साल में एक बार मिलने वाली एनओसी दो बार मिला करेगी। अब तक साल में सिर्फ मार्च तक की एनओसी मिला करती थी, लेकिन अब यह सितंबर तक भी मिल सकेगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपनी और उद्यमियों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया है। ज्यादातर फैक्टरियों को चलाने के लिए पीसीबी से एनओसी लेने की जरूरत होती है। एनओसी देने के लिए पीसीबी ने उद्योगों को तीन किस्म रेड, ऑरेंज और ग्रीन में बांटा है। रेड किस्म के उद्योगों को पांच साल, ऑरेंज किस्म के उद्योगों को दस और ग्रीन किस्म के उद्योगों को 15 साल के लिए उद्योग चलाने के लिए उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से एनओसी दी जाती है।
विज्ञापन


सितंबर तक भी कर सकते आवेदन
विशेष परिस्थितियों में पीसीबी सिर्फ एक साल के लिए भी एनओसी दे सकता है। अब तक यह एनओसी सिर्फ मार्च तक ही वैध होती थी। इसके चलते फैक्टरी संचालक एक साथ एनओसी के लिए अप्रैल में आवेदन करते थे। लेकिन अब इसके लिए सितंबर तक भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023:  चारधाम...चार चुनौतियां...चार इंतजाम, यात्रा का काउंट डाउन शुरू, पेश है ये रिपोर्ट

उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अब साल में दो बार उद्योग चलाने की सहमति देने के लिए आवेदन लेगा और साल में दो बार सहमति देगा। इससे उद्यमियों को सहूलियत होगी और पीसीबी के पास भी एक साथ भारी संख्या में आवेदन नहीं आएंगे। - नरेश गोस्वामी, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed