{"_id":"6ae89296b74e1b0b2706d01c","slug":"entering-a-populated-area-elephant-remains-elusive-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-138180-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी में दस्तक: 15 घंटे की मशक्कत के बाद भी 'हाथ' नहीं आया हाथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी में दस्तक: 15 घंटे की मशक्कत के बाद भी 'हाथ' नहीं आया हाथी
Mon, 02 Nov 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Mon, 02 Nov 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
- तिमली रेंज से भटककर सुबह पांच बजे हरबर्टपुर के कोर्ट रोड पहुंचा था हाथी
- वन विभाग और गजराज के बीच दिनभर चली लुकाछिपी, लोगों में रही दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज से भटककर एक हाथी सोमवार तड़के हरबर्टपुर की घनी आबादी में घुस आया। गजराज की दस्तक से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम और स्थानीय लोग दिनभर उसे जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास करते रहे, लेकिन करीब 15 घंटे की भारी मशक्कत के बाद भी हाथी 'हाथ' नहीं आया। फिलहाल हाथी धर्मावाला क्षेत्र के शाहपुर गांव स्थित गन्ने के खेत में छिपा हुआ है और वनकर्मी उस पर नजर बनाए हुए हैं।
सोमवार सुबह करीब पांच बजे एक हाथी भटककर हरबर्टपुर के हरिपुर कोर्ट रोड पहुंच गया। सुबह की सैर पर निकले लोगों ने जब घनी आबादी के बीच गजराज को घूमते देखा, तो उनके होश उड़ गए। शोर मचने पर हाथी को देखने के लिए मौके पर भीड़ जमा हो गई। क्षेत्रीय सभासद मोहन राठौर की सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों और वनकर्मियों ने मिलकर हाथी को जंगल की ओर हांकना शुरू किया, लेकिन हाथी बार-बार लौटकर आबादी की ओर ही आता रहा।
रात के अंधेरे में सुरक्षित रास्ता देने की तैयारी
करीब 15 घंटे तक चली इस जद्दोजहद के बाद हाथी किसी तरह शाहपुर गांव की सीमा तक पहुंचा, लेकिन वहां एक गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। तिमली रेंजर विनय नौटियाल ने बताया कि हाथी अभी शाहपुर क्षेत्र में ही मौजूद है। जंगल करीब होने के कारण उसके जल्द ही आरक्षित वन क्षेत्र में वापस लौटने की उम्मीद है। खबर लिखे जाने तक टीम खेत के आसपास जमा हो रही लोगों की भीड़ को हटाने में जुटी है, ताकि हाथी को जंगल की ओर जाने के लिए सुरक्षित रास्ता मिल सके। वन विभाग की टीम अंधेरा होने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद उसे वापस जंगल की ओर धकेलने का अंतिम प्रयास किया जाएगा।