{"_id":"631a42231ca6665c3d08b68b","slug":"engineers-will-approve-maps-in-a-day-city-news-drn422212782","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीडीए के सहायक, अवर अवर अभियंताओं को एक दिन के भीतर देनी होगी आवासीय भवनों के मानचित्रों की स्वीकृति -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीडीए के सहायक, अवर अवर अभियंताओं को एक दिन के भीतर देनी होगी आवासीय भवनों के मानचित्रों की स्वीकृति -
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के जेई और एई को भवन स्वामियों द्वारा मानचित्र सौंपने के बाद एक ही दिन में मानचित्रों को लेकर रिपोर्ट देनी होगी। प्राधिकरण उपाध्यक्ष के आदेश के मुताबिक, ड्राफ्ट्समैन, लेखपालों और सक्षम अधिकारियों को भी एक ही दिन में मानचित्रों की रिपोर्ट देनी होगी।
प्राधिकरण उपाध्यक्ष सोनिका ने आदेश में कहा कि मानचित्रों को सौंपे जाने के बाद 15 दिन के भीतर भवन स्वामियों को हर हाल में स्वीकृत मानचित्र सौंपना होगा। उपाध्यक्ष ने बताया कि बैठक में सामने आया कि भवन स्वामियों द्वारा मानचित्रों के सौंपने के बाद एई और जेई द्वारा आपत्तियां दर्ज कराई जाती हैं, तो आर्किटेक्ट आपत्तियों के निस्तारण में कई दिन का समय लेते हैं। उपाध्यक्ष ने आदेश दिया कि आर्किटेक्ट तीन दिन में आपत्तियों का निस्तारण करें। यदि आर्किटेक्ट द्वारा आपत्तियों का निस्तारण नहीं किया जाता, तो मानचित्रों को ऑनलाइन सॉफ्टवेयर द्वारा ही निरस्त कर दिया जाएगा। सॉफ्टवेयर में बदलाव के भी आदेश जारी किया है।
उपाध्यक्ष ने सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर को आदेश दिए कि मानचित्रों की स्वीकृति की प्रक्रिया में शामिल सभी अफसरों, कर्मियों की रिपोर्ट की समीक्षा के साथ ही रिपोर्ट पेश किया जाए, ताकि मानचित्रों की स्वीकृति में हीलाहवाली करने वालों पर कार्रवाई भी की जा सके। एमडीडीए के अफसराें, इंजीनियरों पर आरोप लगते रहे हैं कि वे आवासीय, व्यावसायिक भवनों के मानचित्र स्वीकृत करने में हीलाहवाली करते हैं। ऐसे में मानचित्रों को स्वीकृत कराने में काफी वक्त लग जाता है।