{"_id":"66f1f93a3460ac7be70f9864","slug":"enforcement-directorate-summoned-assistant-inspector-general-stamp-for-questioning-dehradun-news-c-5-1-drn1030-508961-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: प्रवर्तन निदेशालय ने सहायक महानिरीक्षक स्टांप को पूछताछ के लिए बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: प्रवर्तन निदेशालय ने सहायक महानिरीक्षक स्टांप को पूछताछ के लिए बुलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I
I
I
I
Iप्रवर्तन निदेशालय ने सहायक महानिरीक्षक स्टांप को पूछताछ के लिए बुलाया
I
Iस्थानीय कार्यालय में संदीप श्रीवास्तव के साथ आज 11 बजे से होगी पूछताछ
I
I राजधानी के चर्चित रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) स्टांप संदीप श्रीवास्तव को पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी श्रीवास्तव को मंगलवार को स्थानीय कार्यालय में सुबह 11 उपस्थित होने के लिए कहा गया है। अब तक की जांच में यह घपला 400 करोड़ रुपये से भी अधिक का बताया जा रहा है। ईडी ने पिछले दिनों बड़े पैमाने पर छापे की कार्रवाई कर चुकी है।
I
Iगौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में रजिस्ट्री फर्जीवाड़े की जांच शुरू की गई थी। तत्कालीन जिलाधिकारी के निर्देश पर पहला मुकदमा कोतवाली में एआईजी स्टांप संदीप श्रीवास्तव की शिकायत पर दर्ज कराया गया था। श्रीवास्तव वर्तमान में एसआईटी के सदस्य हैं। इस मामले में अब तक विभिन्न थानों में 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। मामले में अधिवक्ता कमल विरमानी और कई माफिया जेल में बंद हैं। ईडी ने इस मामले में धन शोधन की जांच शुरू की थी। पिछले दिनों उत्तराखंड सहित कई राज्यों के 17 ठिकानों पर छापे मारे गए थे। ईडी ने अब मंगलवार को एआईजी स्टाम्प संदीप श्रीवास्तव को मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया हुआ है।
I
I
I
I
I
Iआरोपियों के घर से मिला था नकदी और सोना
I
I
I
I30 अगस्त को पांच राज्यों में एक साथ 17 स्थानों पर रेड की। रेड देहरादून, यूपी के सहारनपुर व बिजनौर, पंजाब के लुधियाना, दिल्ली, असम के बोंगाईगांव में हुई। ईडी की रेड में आरोपियों की अचल और चल संपत्तियों से संबंधित काफी दस्तावेज जब्त किए गए हैं। 24.50 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई है। बैंक खातों में जमा 11.50 लाख रुपये फ्रीज कराए गए हैं। इसके अलावा 58.80 लाख रुपये कीमत के हीरे, सोने और चांदी के गहने जब्त किए गए हैं। कई मोबाइल फोन, घपले से जुड़ी पेनड्राइव और बैंकों से संबंधित अन्य दस्तावेज भी ईडी ने कब्जे में लिए हैं।I