फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Encroachment removed in Chhiddarwala; flyover to be built.

Dehradun News: छिद्दरवाला में हटाया अतिक्रमण, बनेगा फ्लाईओवर

Wed, 22 Jul 2026 10:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 22 Jul 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed in Chhiddarwala; flyover to be built.
हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर छिद्दरवाला में बनने वाले फ्लाईओवर की जद में आने वाले अतिक्रमण हटाने के लिए एनएचएआई ने कार्रवाई तेज कर दी है। जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

हरिद्वार-देहरादून हाइवे पर सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सप्तऋषि से मोहकमपुर तक सात फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना है। लाल तप्पड़ और मोहकमपुर में कार्य शुरू हो चुका है। दूसरे चरण में छिद्दरवाला और रायवाला में निर्माण कार्य शुरू किया जाना है। एनएचएआई फ्लाईओवर की जद मे आने वाले अतिक्रमण को हटाने के लिए लगातार अनाउंसमेंट कर रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को एनएचएआई की टीम पुलिस बल के साथ छिद्दरवाला पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। हालांकि कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया। इस दौरान टीम ने दर्जन भर अवैध अतिक्रमण को हटाया। एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ सिंह ने बताया कि हाइवे की जद में आने वाले लोगों को पूर्व में ही नोटिस जारी किए जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
फ्लाईओवर पिलर पर बनाए जाने की मांग

छिद्दरवाला के ग्रामीणों का कहना है कि यहां फ्लाईओवर बनने के बाद स्थानीय लोगों का रोजगार चौपट हो जाएगा। उनका कहना है कि इस फ्लाईओवर को पिलर पर बनाया जाना चाहिए ताकि स्थानीय लोगों का रोजगार भी प्रभावित न हो। हालांकि अब फ्लाईओवर निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। ग्राम प्रधान गोकुल रमोला ने बताया कि इस मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, जिलाधिकारी देहरादून और सांसद हरिद्वार को सामूहिक रूप से पत्र लिखा है।

प्रभावितों को नहीं मिला मुआवजा

छिद्दरवाला में एक दर्जन से अधिक ऐसे प्रभावित लोग हैं जिनको 2014 में देहरादून-हरिद्वार फोरलेन विस्तारीकरण के दौरान मुआवजा नहीं मिल पाया था। जयराम चौहान, देवेंद्र नेगी, पंकज रावत, कोटि रावत, बलविंदर सिंह, भगवान सिंह नेगी, सोहन सिंह नेगी और हरभजन सिंह चौहान आदि का कहना है कि उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों का खटखटाया लेकिन अब तक उनका मुआवजा नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed