{"_id":"67043996b63e85d9d407fe44","slug":"encroachment-on-municipal-corporation-lands-dehradun-news-c-5-1-drn1030-520029-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: भू-माफिया ने कब्जाई निगम की जमीन, डीएम ने गठित की जांच कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: भू-माफिया ने कब्जाई निगम की जमीन, डीएम ने गठित की जांच कमेटी
Tue, 08 Oct 2024 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:33 PM IST
सार
नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से धीरे-धीरे इस जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। मामले की शिकायत डीएम सविन बंसल से की गई थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
डीएम सविन बंसल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निगम की जमीनों पर कब्जे रुक नहीं रहे हैं। अब अधोईवाला में निगम की बेशकीमती जमीन पर भू-माफिया ने कब्जा कर लिया है। मामले की शिकायत के बाद डीएम सविन बंसल ने जांच कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
दरअसल, अधोईवाला में नगर निगम की बेशकीमती जमीन है। इस पर लंबे समय से भू-माफिया की नजर टिकी हुई है। आरोप है कि नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से धीरे-धीरे इस जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। मामले की शिकायत डीएम सविन बंसल से की गई थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए। उन्होंने एसडीएम कुमकुम जोशी और उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया है। टीम में नायब तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार नगर निगम को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
कूड़ा उठान करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई
उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल के नेतृत्व में शहर की साफ-सफाई व्यवस्था का नौ टीमों ने निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि इकॉन वाटरग्रेस कंपनी ने 87 प्रतिशत ही रूट कवरेज किया है। इसके चलते उसके मासिक बिल से 21,753 रुपये की कटौती करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: शहीद सैनिकों के परिजन भी अब रोडवेज बसों में करेंगे मुफ्त यात्रा, प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
इसके अलावा सनलाइट और इकॉन वेस्ट कंपनी के भी कई वाहन गायब मिले। कर्मचारी बिना वर्दी और आईडी कार्ड के मिले। इन दोनों कंपनियों के खिलाफ भी 650 और 1,500 रुपये का चालान किया गया। उप नगर आयुक्त ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग के मामले में 29 लोगों के खिलाफ 27 हजार रुपये का चालान किया गया।