फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Encroachment happened again after widening of Lalpul-Kargi road

Dehradun News: लालपुल-कारगी मार्ग पर चौड़ीकरण के बाद दोबारा हुआ अतिक्रमण

Wed, 27 Nov 2024 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Encroachment happened again after widening of Lalpul-Kargi road
I
विज्ञापन

II-चौड़ीकरण के बावजूद यहां महंत इंदिरेश अस्पताल के बाहर दोपहिया वाहन होते हैं पार्क
I
Iलालपुल-कारगी मार्ग पर जाम से निजात दिलाने के लिए इस मार्ग का चौड़ीकरण किया गया, लेकिन इस मार्ग का चौड़ीकरण होते ही दोबारा अतिक्रमण हो गया। हालत यह है कि श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के पास स्थिति बदहाल हो गई है। अस्पताल के सामने रोज जाम लगने से लोगों को फिर परेशानी होने लगी हैं। वहीं पुलिस की ओर से सड़क पर पार्क दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
I
I
I
Iलालपुल-कारगी मार्ग का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब पुलिया भी बनकर तैयार हो चुकी है, लेकिन मार्ग चौड़ीकरण के बाद भी यहां यातायात अवरुद्ध रहने लगा है। दरअसल, पीडब्ल्यूडी ने मार्ग का चौड़ीकरण करने के बाद इसका निर्माण करा दिया और सड़क किनारे अतिक्रमण न हो इसके लिए पिलर भी लगा दिए।
विज्ञापन

I
Iबावजूद इसके उस पिलर के आगे ही वाहनों की पार्किंग शुरू हो गई। स्थिति यह है कि आधी सड़क पर पार्क वाहनों का कब्जा है। जिस कारण महंत इंदिरेश अस्पताल के पहले गेट से लेकर नाले की पुलिया तक जाम लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iश्री महंत इंदिरेश अस्पताल के सामने बुरा हाल
I
I
I
Iसबसे पुरा हाल श्री महंत इन्दिरेश अस्पातल के सामने का है। अस्पताल की तरफ तो सुरक्षा गार्ड रहते हैं और वो वहां पर वाहनों को पार्क नहीं होने देते, लेकिन दूसरी तरफ योगा सेंटर, ऑटो स्टैंड, वाहन के शोरूम के बाहर रोड पर बड़ी संख्या में दुपहिया वाहनों को पार्क किया जाता है। यह एक-दो दिन का नहीं रोजाना का काम है। जिसका खामियाजा कई बार अस्पताल में आने वाली एंबुलेंस में मौजूद मरीज को झेलना पड़ता है।

I
Iपुलिया पर खड़ी होने लगी एंबुलेंस
I
Iपीडब्ल्यूडी ने अभी हाल ही में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के पास पुलिया का भी चौड़ीकरण कर दिया। पुलिया चौड़ीकरण किए जाने के बाद यहां यातायात तो सुगम हुआ, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने इसको भी नहीं बख्शा। एबुलेंस चालकों ने अपनी एंबुलेंस को पुलिया पर सड़क किनारे पार्क करना शुरू कर दिया।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed