फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Encounter between police and criminals in Roorkee

Roorkee: भगवानपुर में पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना, मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली

Mon, 07 Apr 2025 11:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 07 Apr 2025 11:52 PM IST
सार

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल रुड़की के सिविल अस्पताल में पहुंचे और घायल बदमाश से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि बदमाश अंशुल भगवानपुर क्षेत्र का रहने वाला है। फरवरी माह में इसने पुहाना रोड पर एक लूट की घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Encounter between police and criminals in Roorkee
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवानपुर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश को गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि बदमाश लूट में शामिल थे।

विज्ञापन


भगवानपुर पुलिस को सोमवार की देर रात सूचना मिली थी कि कुंजा बहादुरपुर के पास कुछ संदिग्ध बाइक से आ रहे हैं। सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार बदमाशों को रोकने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि बाइक सवारों की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वो जमीन पर गिर गया। पुलिस ने बदमाश को उठाकर रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


वहीं, सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल रुड़की के सिविल अस्पताल में पहुंचे और बदमाश से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि बदमाश अंशुल भगवानपुर क्षेत्र का रहने वाला है। फरवरी माह में इसने पुहाना रोड पर एक लूट की घटना को अंजाम दिया था। तभी से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। सोमवार की देर रात सूचना मिली थी कि अंशुल किसी घटना को अनजाम देने के लिए भगवानपुर की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने उनकी बाइक को रोकने की कोशिश की तो इन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में अंशुल घायल हो गया है। उन्होंने बताया कि अंशुल के साथ कौन-कौन लोग शामिल थे इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed