फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Employees will protest for the assets of Dakpathar.

Dehradun News: डाकपत्थर की परिसंपत्तियों के लिए कर्मचारी करेंगे आंदोलन

Tue, 23 Dec 2025 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
Employees will protest for the assets of Dakpathar.
- कर्मचारियों ने भरी हुंकार, यूडीआईआईबी को सौंपने का किया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। डाकपत्थर स्थित विद्युत भवन पर आयोजित हुई कर्मचारियों की आम सभा में डाकपत्थर की परिसंपत्तियों को यूडीआईआईबी को सौंपे जाने का विरोध किया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा यदि परिसंपत्तियों को खुर्द-बुर्द करने का प्रयास किया गया तो वे आंदोलन करेंगे।
उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा यमुना घाटी के आह्वान पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों के माध्यम से आयोजित की गई आम सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा डाकपत्थर जल विद्युत परियोजना के परिचालन कार्यों के लिए प्रदान की गई भूमि, कॉलोनी, स्कूल, वर्कशॉप, टेस्टिंग लैब आदि को उत्तराखंड निवेश एवं आधारिक संरचना विकास बोर्ड को हस्तांतरित करने के शासनादेश का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा पूर्व में जलविद्युत निगम के प्रबंध निदेशक ने मीडिया माध्यमों से अवगत कराया गया था कि इस विषय में कोई प्रकरण विचाराधीन नहीं है। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कर्मचारी संगठनों को अंधेरे में रखकर गलत जानकारी दी जा रही है,
विज्ञापन

डाकपत्थर परियोजना, ढालीपुर, जीवनगढ़ ग्राम पंचायत क्षेत्र, ईच्छाड़ी बांध, छिबरो पावर हाउस, खोदरी पावर हाउस, डाकपत्थर बैराज, व्यासी पावर हाउस, लखवाड़ परियोजना, किसाऊ बांध परियोजना, अन्य प्रयोगशालाएं व वर्कशॉप, 220 केवी पावर ट्रांसमिशन लाइन, परियोजना जानपद अनुरक्षण आदि के कार्यालयों को यूडीआईआईबी को स्थानांतरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा सरकार के इस निर्णय से परियोजना के कार्य, कर्मचारी प्रभावित होंगे और विद्युत उत्पादन पर भी असर पड़ेगा। उन्होंने कहा यदि इस कार्रवाई को नहीं रोका गया तो सभी कर्मचारी संगठन एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम सभा में जसवीर तोमर, संजय राणा, अमित रंजन, दीपेंद्र सिंह चौहान, अरुण कुमार, अरविंद बहुगुणा, पंकज नैथानी, आनंद शर्मा, भगवान प्रसाद, रुद्र राम, संजय कुमार समेत भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed