{"_id":"671d5a86f03245a7db08e1b4","slug":"employees-of-12-departments-were-absent-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-534363-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में नदारद रहे 12 विभागों के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में नदारद रहे 12 विभागों के कर्मचारी
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेहरावना में सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 12 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी नदारद रहे।कार्यक्रम में सक्षम अधिकारी के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
शनिवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरकार के जनता के द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे सहकारी समिति के गढ़वाल मंडल उप निबंधक नरेंद्र रावत ने लोगों की समस्याएं सुनीं। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने उद्यान, कृषि एवं बाल विकास विभाग की शिकायतें दर्ज कराईं। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी समस्या सुनने अधिकारी नहीं आ रहे हैं। इसके चलते उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। उप निबंधक ने ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से सुना। ग्रामीणों की सबसे ज्यादा समस्याएं स्वास्थ्य, सिचाई, पेयजल, सड़क से संबंधित रहीं। मौके पर अधिकारियों के नदारद रहने से कई समस्याओं का निदान नहीं हो सका। इस मौके पर कृति नैथानी प्रबंधक सहकारी समिति, नीलम आर्य, अनूप सिंह रावत, खजान सिंह, शर्मिला देवी, टीकाराम जोशी आदि उपस्थित रहे।