फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Employees demonstrated demanding a salary hike

Dehradun News: वेतन बढ़ाने की मांग पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 07 Apr 2025 08:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
Employees demonstrated demanding a salary hike
सेलाकुई। फार्मा सिटी स्थित एक दवाई बनाने वाली औद्योगिक इकाई के कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने की मांग पर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि वह कंपनी में पिछले कई साल से कार्य कर रहे हैं लेकिन, अभी तक उनके वेतन में वृद्धि नहीं की गई है। वेतन नहीं बढ़ने से नाराज लगभग 50 कर्मचारियों ने औद्योगिक इकाई के मुख्यद्वार पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वह पिछले आठ साल से यहां कार्य कर रहे हैं लेकिन उनका वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने वेतन बढ़ाने की मांग की तो प्रबंधन ने उन्हें इकाई के भीतर दी गई रहने की सुविधा से भी महरूम कर दिया गया। उन्होंने शासन-प्रशासन से उनकी समस्या का समाधान कराने की अपील की है। प्रदर्शन करने वालों में निखिल, तरुण, शुभ, पप्पू, पायल, सीता, नैना, साक्षी, आरती, राजवती, शीला, शकुंतला, संगीता, अंकित, आलोक, आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed