फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Employee harassment by UPCL chief engineer case reached to PMO

पीएमओ पहुंचा ऊर्जा निगम में कर्मचारी के उत्पीड़न का मामला, चीफ इंजीनियर पर लगे गंभीर आरोप

Thu, 27 Feb 2020 06:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Feb 2020 06:41 PM IST
सार

  • चीफ इंजीनियर पर लगाया है घर में काम करवाने का आरोप 

विज्ञापन
Employee harassment by UPCL chief engineer case reached to PMO
PMO - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में चीफ इंजीनियर की ओर से लाइन श्रमिक से घर का काम करवाने और उत्पीड़न का मामला प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंच गया है। पीड़ित लाइन श्रमिक रहे बसंत कौशिक ने इस संबंध में पीएमओ को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही उन्होंने चीफ इंजीनियर के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


बता दें, पिछले वर्ष लाइन श्रमिक के पद पर कार्यरत बसंत कौशिक ने यूपीसीएल में तैनात चीफ इंजीनियर एके सिंह और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप लगाया था कि दोनों लोग उनके घर के और व्यक्तिगत कार्य करने के लिए लगातार दबाब बनाते हैं।
विज्ञापन


उस समय इस मामले में जमकर हंगामा हुआ था। इस संबंध में पीड़ित बसंत कौशिक ने ऊर्जा निगम के साथ ही मुख्यमंत्री, श्रमविभाग पुलिस, जिलाधिकारी आदि सभी जगह शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थक हार कर बसंत कौशिक ने पीएमओ में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने चीफ इंजीनियर के खिलाफ उचित कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। पीएमओ कार्यालय की ओर से उनकी शिकायत को संज्ञान ले लिया गया है। बसंत कौशिक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनको न्याय मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed