फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Emphasis will be placed on making Niranjanpur a model market

निरंजनपुर को मॉडल मंडी बनाने पर रहेगा जोर

Thu, 14 Oct 2021 12:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Emphasis will be placed on making Niranjanpur a model market
देहरादून। निरंजनपुर मंडी के नव नामित अध्यक्ष कुलदीप बुटोला ने पदभार संभालने के बाद बुधवार को अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि किसानों, व्यापारियों और मंडी प्रशासन के समन्वय से आदर्श मंडी बनाई जा सकेगी। निरंजनपुर को आदर्श मंडी के रूप में विकसित करने पर उनका पूरा जोर रहेगा।
विज्ञापन

मंडी परिसर में कार्मिकों की बैठक लेते हुए उन्होंने कहा कि कृषि विपणन व्यवस्था को बेहतर बनाने, उपभोक्ताओं को वाजिब मूल्यों पर कृषि उत्पाद उपलब्ध कराने, व्यापारियों को सेवाओं का उचित मूल्य दिलाने जैसे विषयों पर नियमित तौर पर काम होना चाहिए। किसान, व्यापारी और मंडी प्रशासन तीनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। इसके माध्यम से ही उपभोक्ताओं तक कृषि उत्पादों की पहुंच आसान होती है। उन्होंने कहा कि निरंजनपुर मंडी को आदर्श मंडी के रूप में स्थापित करना उनकी पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके तहत परिसर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, अतिक्रमण मुक्त करने और किसानों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य दिलाने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व मंडी सचिव विजय थपलियाल ने उन्हें विस्तार से मंडी की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने आय और आवक बढ़ाने को लेकर उपयोगी सुझाव भी दिए। मंडी समिति उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह बिष्ट ने किसान गोष्ठियां बुलाकर जन जागरूकता बढ़ाने की अपील की। इस दौरान मंडी निरीक्षक अजय डबराल, हरीश कोहली, प्रीतम डिमरी, दिनेश डोभाल, उप निरीक्षक विकास चौधरी, प्रवेश शर्मा, लेखाकार अमित सहगल, यदुवीर रावत, स्नेहलता सिंह, अरुण, कमल, दिलीप सिंह, संजय बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed