फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ELISA testing machine is available in the sub-district

Dehradun News: एलाइजा जांच मशीन है पर डेंगू की पुष्टि के लिए दून भेजे जाते हैं सैंपल

Mon, 01 Jul 2024 04:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
ELISA testing machine is available in the sub-district
Iउप जिला अस्पताल में शोभा की बस्तु बनी हुई है एलाइजा जांच मशीन, देहरादून से दो दिन में आती है जांच रिपोर्टI
विज्ञापन


डेंगू की पुष्टि के लिए मरीजों की एलाइजा जांच की जाती है। उप जिला अस्पताल में एलाइजा जांच मशीन उपलब्ध है, लेकिन मरीजों के सैंपल देहरादून भेजे जाते हैं। सैंपल की रिपोर्ट आने में दो दिन लगते हैं। अस्पताल प्रशासन मेडिकल लैब टेक्नीशियनों की कमी का हवाला देकर मशीन के संचालन से पल्ला झाड़ रहा है।



डेंगू सीजन शुरू होने जा रहा है, लेकिन उप जिला अस्पताल में स्थानीय स्तर पर डेंगू की पुख्ता जांच के इंतजाम नहीं हैं। अस्पताल में केवल डेंगू के संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों की रैपिड एंटीजन जांच की जाती है। इस जांच में पॉजिटिव आने के बाद मरीज के सैंपल को एलाइजा जांच के लिए देहरादून भेजा जाता है। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उप जिला अस्पताल विकासनगर को कोविड के दौरान 2021 में एलाइजा मशीन मिली थी। उस समय मशीन के संचालन के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया था। करीब तीन साल बीत गए, लेकिन आजतक जांच शुरू नहीं हो सकी है। मशीन शोभा की वस्तु बनी हुई है। वहीं, उप जिला अस्पताल प्रेमनगर में डेंगू की एलाइजा जांच की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन


I
I

Iजिन जिला और उप जिला अस्पतालों में एलाइजा मशीन उपलब्ध हैं, वहां डेंगू की जांच करने के लिए कहा गया है। उप जिला अस्पताल विकासनगर में भी डेंगू की एलाइजा जांच शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I

Iडॉ. एसके जैन, सीएमओI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed