फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia visits Uttarakhand today inaugurate party office

उत्तराखंड को राज्य आंदोलकारियों के सपनों का प्रदेश बनाएगी आप: मनीष सिसौदिया

Fri, 11 Dec 2020 09:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 11 Dec 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia visits Uttarakhand today inaugurate party office
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई (File Photo)

आम आदमी पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन करने काशीपुर पहुंचे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने दावा किया है कि आप की सरकार बनने पर पार्टी उत्तराखंड को राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का प्रदेश बनाएगी। यह सपना वर्तमान सरकार ने पूरी तरह से तोड़ दिया है। पूरे प्रदेश में आप का जनाधार बढ़ रहा है। लोग दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और आप की नीतियों से प्रभावित होकर आप में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन


सिसौदिया ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने क्षेत्र के विकास करने और पलायन रोकने के लिए राज्य बनाने को आंदोलन चलाया। उनके त्याग और बलिदान से राज्य की स्थापना भी हुई लेकिन आंदोलनकारियों और जनता को उनके सपनों का उत्तराखंड नहीं मिला। आप ने दिल्ली में जिस तरह से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास किया है उसी तर्ज पर आप उत्तराखंड में भी विकास करेगी।
विज्ञापन


आप की पहली प्राथमिकता प्रदेश के युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार देना होगा जिससे प्रदेश से पलायन रुक सके। बिजली, सड़क पानी जैसी सुविधाओं से भी जनता वंचित नहीं रहेगी। कोराना का टीका जनता को निशुल्क उपलब्ध कराने के सवाल पर सिसौदिया ने कहा कि वैक्सीन आने के बाद इस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड सरकार को भी इस पर विचार करना चाहिए। उन्होंने आप नेता दीपक बाली की भी सराहना करते हुए कहा कि बाली के पार्टी में आने से युवाओं का रुझान पार्टी की तरफ बढ़ा है। वार्ता में वरिष्ठ नेता दीपक बाली, आप के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, प्रवीण कुमार आदि भी मौजूद रहे।

देवभूमि की सुख समृद्धि की कामना के लिए जा रहा हूं कैंची धाम: सिसौदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया ने कहा कि वह देवभूमि उत्तराखंड की सुख समृद्धि की कामना करते हैं। इसी मकसद के साथ वह कैंची धाम जा रहे हैं।

शुक्रवार की शाम कार से कालाढूंगी रोड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे सिसौदिया का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कुमाऊं के पारंपरिक परिधानों में सजीं महिला कार्यकर्ताओं के स्वागत से सिसौदिया अभिभूत नजर आए।

इस दौरान आप के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनिया, सह प्रदेश प्रभारी राजीव चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, कुमाऊं प्रभारी जितेंद्र फुलारा, प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू, श्रीकांत खंडेलवाल, दीपक पांडे, देवेंद्र कौटलिया, फईम अहमद, शान खान, त्रिलोक चंद्र जोशी, पुष्कर, हरीश कोटलिया, दीप पांडे, मनोज नेगी, अमित जोशी, रमेश कांडपाल, मंजू देवी, रीता देवी, लक्ष्मी, राजवीर सिंह, नरेंद्र कुमार, महिपाल, हिमांशु समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed