फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: eleven year kid physically assault four year old girl

देहरादून में 11 साल के बच्चे ने किया चार साल की बच्ची से दुष्कर्म

Thu, 20 Jun 2019 01:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 20 Jun 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
Dehradun News: eleven year kid physically assault four year old girl
प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में बुधवार देर रात एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां डालनवाला थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची संग दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


आरोपी की  उम्र 11 साल बताई गई है। पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार की है। बच्ची के परिजनों ने बुधवार रात पुलिस को मामले की तहरीर दी।

एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

दुष्कर्म के आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा

वहीं रुड़की में युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा किया है। पुलिस ने आरोपी के परिजनों से उसकी जानकारी भी ली। करीब छह महीने पूर्व रुड़की की युवती ने यूपी के थाना भवन निवासी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से आरोपी पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा है।


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती की यूपी के शामली के थाना भवन निवासी युवक से करीब एक साल पूर्व शादी में मुलाकात हुई थी। आरोप था कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से कई बार दुष्कर्म किया। युवती ने दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक कर चुका है शादी

करीब छह माह पूर्व युवती ने आरोपी आस मोहम्मद के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। तभी से आरोपी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन उसका पता नहीं चला। एसआई मनसा ध्यानी ने बताया कि कोर्ट से कुर्की का नोटिस लिया था। बुधवार को आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो कुर्की की जाएगी।

पुलिस आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा करने पहुंची तो उसके परिजनों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि उसने एक युवती से शादी कर ली है और वह कभी घर पर नहीं आता। साथ ही शादी करने के बाद से वह उनके संपर्क में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed