{"_id":"63179345b2f9b87580666995","slug":"elephants-trying-to-enter-populated-areas-vikas-nagar-news-drn422021418","type":"story","status":"publish","title_hn":"मटक-माजरी से कुल्हाल बीट तक देखा जा रहा हाथियों का मूवमैंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मटक-माजरी से कुल्हाल बीट तक देखा जा रहा हाथियों का मूवमैंट
विज्ञापन
तिमली रेंज में मौजूद हाथियों के दल का मूवमेंट पिछले एक सप्ताह से कुल्हाल से मटक-माजरी बीट तक दिखाई दे रहा है। इस दौरान बीट से सटे आबादी वाले इलाकों में भी हाथी घुसने का प्रयास कर रहे हैं। वन विभाग पटाखे चलाकर व शोर मचाकर हाथियों को जंगल की ओर धकेलने की कार्रवाई में जुटा हुआ है।
कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज में मौजूद हाथियों का दल इन दिनों मटक-माजरी व कुल्हाल बीट में दिखाई दे रहा है। शाम ढलते ही हाथियों की चहलकदमी शुरू हो जाती है। हाथी कुल्हाल के करोंदी नाले व मटक-माजरी स्थित वन चौकी के पास बने पानी के तालाब पर आकर जम जाते हैं। बताते चलें कि जिन स्थानों पर हाथी अपना डेरा जमा रहे हैं, उनके पास ही आबादी वाला क्षेत्र स्थित है। हाथी शिमला बाईपास मार्ग को पार करके आबादी वाले इलाकों में भी घुसने का प्रयास कर रहे हैं। बीट के वन दरोगा धीरज कोटनाला ने बताया कि हाथियों के मूवमेंट को आबादी की तरफ आने से रोकने के लिए वनकर्मियों की टीम मुस्तैदी से जुटी रहती है। पटाखे चलाकर व शोर मचाकर हाथियों को वापस जंगल की तरफ भेजा जा रहा है। हालांकि हाथी बार-बार ग्रामीण क्षेत्रों की तरफ रुख कर रहे हैं। अभी तक वनकर्मी उन्हें रोकने में कामयाब रहे हैं।
कोट
हाथियों के हर मूवमेंट पर पैनी नजर रखी जा रही है। आबादी क्षेत्र से सटा जंगल होने के कारण समस्या भी है लेकिन गांव के नजदीक आने की स्थिति में वनकर्मियों के प्रयासों से उन्हें जंगल की तरफ भेजा जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों को भी बार-बार जंगल की ओर नहीं जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। - एडी सिद्दीकी, प्रभारी रेंज अधिकारी तिमली