Kotdwar: कोटद्वार पौड़ी नेशनल हाईवे पर आ धमका हाथी, राहगीरों में मची अफरा-तफरी, लगा लंबा जाम
Kotdwar Elephant News: हाथी के आने से हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने हाथी को जंगल में खदेड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटद्वार पौड़ी हाईवे पर दुगड्डा से कोटद्वार के बीच मंगलवार सुबह अचानक हाथी आ धमका। इससे वहां राहगीहों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हाथी ने किसी भी राहगीर पर हमला नहीं किया। वहीं हाथी को देख राहगीरों ने वाहन रास्ते में ही रोक दिए। जिससे हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने हाथी को जंगल में खदेड़ा।
CM Dhami: मुंबई में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, बीच किनारे किया योग, लोगों से की मुलाकात, तस्वीरें
इन दिनों दुगड्डा से कोटद्वार के बीच लगातार हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। वनकर्मियों का कहना है कि हाथी दिखने पर घबराएं नहीं तुरंत वाहन को रोक दें। इस रूट पर आवाजाही संभलकर करने की जरूरत है।