{"_id":"5a88414b4f1c1b92268baaed","slug":"elephant-died-collided-the-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी से टकराई ट्रेन और हो गया ये हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी से टकराई ट्रेन और हो गया ये हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायवाला
Updated Sat, 17 Feb 2018 08:22 PM IST
सार
-झुंड में पीछे छूट गया था
-पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया
-अब तक मारे जा चुके हैं 25 हाथी
-रफ्तार पर नियंत्रण नहीं
विज्ञापन
nanda devi express, elephant, rajaji park, Haridwar, collide
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे ट्रैक पर मद मस्त चल रहे हाथियों के झुंड में से एक हाथी से ट्रेन टकरा गई। इस हादसे में एक नर हाथी की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह हादसा राजाजी टाईगर रिजर्व की कांसरो रेंज के पास शनिवार की तड़के साढ़े चार बजे हुआ।
झुंड में पीछे छूट गया था
नई दिल्ली से आ रही नंदादेवी एक्सप्रेस जब कांसरो रेंज से गुजर रही थी, उस दौरान देहरादून-हरिद्वार रेलवे ट्रैक के मध्य हाथियों का झुंड चल रहा था। इस झुंड में चार साल का हाथी पीछे छूट गया। इससे पहले कि वह ट्रैक पार करता ट्रेन की चपेट में आ गया और गंबीर रूप से घायल हो गई। कुछ देर तड़फने के बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया
मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने हाथी और शव को कब्जे में लिया। कांसरों रेंज अधिकारी डीपी उनियाल ने बताया की कांसरों रेलवे स्टेशन पर ट्रेन चालक ने हाथी के टकराने की सूचना दी थी। बताया कि पशु चिकित्सकों की तीन सदस्यीय टीम के माध्यम से हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे जंगल में दफना दिया गया है।
विज्ञापन
अब तक मारे जा चुके हैं 25 हाथी
रिजर्व फारेस्ट में ट्रेन से टकराकर हाथियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य गठन से लेकर अब तक 25 हाथी रेल हादसों में मारे जा चुके हैं।
रफ्तार पर नियंत्रण नहीं
पार्क निदेशक सनातन सोनकर ने बताया कि रिजर्व फोरेस्ट की सीमा के भीतर रेलवे विभाग को ट्रेन की निर्धारित गति सीमा और सतर्कता के साथ ट्रेन चलाने लगातार कहा जा रहा है। लेकिन रेलवे प्रशासन सुनने को तैयार नहीं है।