फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elephant created a ruckus in the trenching ground of Swargashram Junk

स्वर्गाश्रम जौंक के ट्रंचिंग ग्राउंड में हाथी ने मचाया उत्पात

Fri, 14 Jan 2022 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Elephant created a ruckus in the trenching ground of Swargashram Junk
08 स्वर्गाश्रम के ट्रंचिंग ग्राउंड में हाथी द्वारा पलटा गए कूड़ा वाहन। - फोटो : RISHIKESH
राजाजी टाइगर रिजर्व अंतर्गत गौहरी रेंज के स्वर्गाश्रम क्षेत्र में बीते बुधवार देर रात एक हाथी ने नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के ट्रंचिंग ग्राउंड में जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने ट्रंचिंग ग्राउंड में खड़े निकाय के दो कूड़ा वाहनों को पलट दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन

बुधवार देर रात लक्ष्मणझूला थाना के समीप नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के ट्रंचिंग ग्राउंड में हाथी घुस गया। हाथी ने ट्रंचिंग ग्राउंड में पार्क किए गए नगर पंचायत के दो कूड़ा वाहनों को पलट दिया। हाथी ने यहां रखें कूड़े के कंटेनर भी पलट दिए। हाथी की चहलकदमी से आसपास लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने बताया कि देर रात सूचना मिलने के बाद वन विभाग को सूचित कर दिया गया था। इसके बाद रेंज अधिकारी धीर सिंह, आरक्षी विनोद बिष्ट, संजय, भारती आदि मौके पर पहुंचे। विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। वन विभाग की टीम हाथी के पल पल की गतिविधियों पर नजर रख रही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed