फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elephant came on the main road in Haridwar created chaos Uttarakhand news in hindi

Haridwar News: मेन रोड पर आ धमका हाथी...दहशत में आए लोग जान बचाने के लिए भागे, मची अफरा तफरी

Wed, 14 Feb 2024 10:34 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 14 Feb 2024 10:34 AM IST
सार

हरिद्वार के जटवाड़ा पुल के पास हाथी आने से हड़कंप मच गया। लोगों ने सड़क पर हाथी को देखा और सूचना वन प्रभाग और पुलिस को दी। ट्रैफिक रोकने के बाद हाथी को किसी तरह जंगल की ओर भेजा गया।

विज्ञापन
Elephant came on the main road in Haridwar created chaos Uttarakhand news in hindi
मेन रोड पर आया हाथी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहात क्षेत्र में जंगल खेतों से सटे इलाकों में हाथियों की आवाजाही के बाद शहर में भी हाथी चहलकदमी करने लगे हैं। बुधवार तड़के एक हाथी रास्ता भटक गया और ज्वालापुर क्षेत्र में कोतवाली रोड से होते हुए आर्य नगर चौक वाले रोड की तरफ निकल पड़ा।

विज्ञापन


विज्ञापन


हाथी की दस्तक से लोगों में अफरा तफरी मच गई। जटवाड़ा पुल की तरफ से होते हुए निकले टस्कर हाथी को देखते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। किसी ने हाथी का वीडियो भी अपने कमरे में कैद कर ली। ऐसा पहली बार हुआ है जब टस्कर हाथी जंगल से भटककर शहर की तरफ आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet Meeting:   प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, बजट सत्र से लेकर हो सकते कई अहम फैसले

हाथी के शहर में आने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना वन प्रभाग और पुलिस को दी। ट्रैफिक रोकने के बाद हाथी को किसी तरह जंगल की ओर भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed