{"_id":"63f0e85d8dec3415ff0b5ab5","slug":"elephant-came-on-najibabad-haridwar-highway-chaos-among-kanwar-passengers-uttarakhand-news-in-hindi-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: हाईवे पर आया हाथी, कांवड़ यात्रियों में मची अफरा-तफरी, डीजे के शोर और लाइटिंग से जंगल से सड़क पर आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: हाईवे पर आया हाथी, कांवड़ यात्रियों में मची अफरा-तफरी, डीजे के शोर और लाइटिंग से जंगल से सड़क पर आया
Sat, 18 Feb 2023 09:01 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, लालढांग (हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, लालढांग (हरिद्वार)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 18 Feb 2023 09:01 PM IST
सार
तिरछे पुल के पास झुंड से बिछड़ कर एक हाथी शोर और लाइटिंग की वजह हाईवे की ओर आ गया। उसकी वजह से कुछ देर आवागमन बाधित रहा। फिलहाल किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। वनविभाग की टीम ने हाथी को हाईवे से जंगल की ओर भगा दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नजीबाबाद-हरिद्वार हाईवे पर शुक्रवार की देर रात हाथी आ गया, जिसे देखकर कांवड़ यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डाक कांवड़ के डीजे के शोरगुल और लाइटिंग से सड़क पर आए हाथी को देख लोगों ने इसकी सूचना श्यामपुर वन क्षेत्राधिकारी यशपाल राठौड़ को दी।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तिरछे पुल के पास झुंड से बिछड़ कर एक हाथी शोर और लाइटिंग की वजह हाईवे की ओर आ गया। उसकी वजह से कुछ देर आवागमन बाधित रहा। फिलहाल किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। वनविभाग की टीम ने हाथी को हाईवे से जंगल की ओर भगा दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें,...Mahashivratri: दस तस्वीरों में देखें आस्था का ये सैलाब, सीएम धामी सहित मंत्रियों ने किया शिवालयों में जलाभिषेक
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पांच बजे से ही नहर पटरी को कांवड़ियों के लिए बंद कर दिया गया था। शाम ढलते ही नहर पटरी पर पानी पीने के लिए हाथियों के झुंड जंगल से आते हैं। कांवड़ियों को हाईवे से भेजा गया।