फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity will become expensive again in the new year Uttarakhand News in hindi

नए साल में फिर महंगी बिजली का झटका: यूपीसीएल ने खर्च किए 1200 करोड़ ज्यादा, अब उपभोक्ता करेंगे भरपाई

Sat, 16 Sep 2023 11:34 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Sep 2023 11:34 AM IST
सार

निगम ने तय किया कि आगामी टैरिफ प्रस्ताव में इस घाटे की भरपाई की गुहार सरकार से लगाई जाएगी। यूपीसीएल ने नया टैरिफ प्रस्ताव तैयार कराने के लिए कंसलटेंट की नियुक्ति कर दी है। अब यह विशेषज्ञ यूपीसीएल के टैरिफ में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तथ्यों के साथ तैयार करेंगे

विज्ञापन
Electricity will become expensive again in the new year Uttarakhand News in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नए साल में फिर महंगी बिजली का झटका लगेगा। यूपीसीएल ने इस साल बिजली खरीद और अन्य मदों में 1200 करोड़ अतिरिक्त खर्च कर दिए हैं। जिसकी भरपाई अब उपभोक्ताओं से की जाएगी। अब यूपीसीएल नए साल के टैरिफ की याचिका तैयार करने में जुटा है, जिसके लिए निगम ने कंसलटेंट की नियुक्ति कर दी है।

विज्ञापन

यूपीसीएल की हाल में हुई बोर्ड बैठक में यह तथ्य सामने आया कि निगम इस साल 1200 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च की वजह से घाटे में है। निगम ने तय किया कि आगामी टैरिफ प्रस्ताव में इस घाटे की भरपाई की गुहार सरकार से लगाई जाएगी।

विज्ञापन


यूपीसीएल ने नया टैरिफ प्रस्ताव तैयार कराने के लिए कंसलटेंट की नियुक्ति कर दी है। अब यह विशेषज्ञ यूपीसीएल के टैरिफ में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तथ्यों के साथ तैयार करेंगे। इसके बाद बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव पास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद निगम, विद्युत नियामक आयोग में इसकी याचिका दायर करेगा। नियामक आयोग जनसुनवाई के बाद टैरिफ प्रस्ताव पर निर्णय लेगा। जितना घाटा हुआ है, उस हिसाब से नए साल में एक अप्रैल से लागू होने वाले नए टैरिफ में बिजली के दाम बढ़ने की संभावना है।

Trending Videos

फ्यूल चार्ज एडजस्टमेंट से 300 करोड़ रुपये

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार का कहना है कि इस 1200 करोड़ रुपये में से फ्यूल चार्ज एडजस्टमेंट से करीब 300 करोड़ रुपयेकी पूर्ति हो जाएगी। बाकी पैसा नए टैरिफ प्रस्ताव में शामिल किया जाएगा। बताया, अगले महीने तक नियामक आयोग में याचिका दायर की जाएगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि इससे बिजली महंगी नहीं होगी।

ये भी पढ़ें...देहरादून:  ऐसी कड़की बिजली...उड़ा दी शहर की नींद, मकानों में उठा कंपन, कुछ मिली सेकंड के लिए हुआ दिन जैसा उजाला

इस साल 9.64 प्रतिशत महंगी हुई थी बिजली

यूपीसीएल के प्रस्ताव पर इस साल नियामक आयोग ने बिजली की दरों में 9.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। वहीं, चार लाख बीपीएल उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में पांच साल बाद 10 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed