{"_id":"5824d6024f1c1bf47eb3aae3","slug":"electricity-supply-will-be-effected-in-dehradun-next-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन बिजली से जूझेगी राजधानी देहरादून, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन बिजली से जूझेगी राजधानी देहरादून, ये है वजह
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 11 Nov 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग-72 पर फोर लेन चौड़ीकरण कार्य में अवरोध बने विद्युत टावरों और लाइनों को हटाने के लिए पिटकुल ने 220 केवी की झाझरा-ऋषिकेश विद्युत लाइन पर बृहस्पतिवार से शटडाउन लेना शुरू कर दिया है। शटडाउन 25 नवंबर तक लिया जाएगा। इससे लगभग 15 दिन तक शहर के विभिन्न हिस्सों में बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए प्रभावित रह सकती है।
विज्ञापन
पिटकुल के अधीक्षण अभियंता एवं मीडिया प्रभारी नीरज पाठक ने बताया कि राजाजी नेशनल पार्क के निदेशक के स्तर से कई समय से लंबित तीन पानी स्थान पर लाइन के टावर की ऊंचाई बढ़ाने की अनुमति मिलने पर ही शटडाउन का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
राजमार्ग-72 के तीन स्थानों डोईवाला, लालतप्पड़ और तीनपानी कॉरीडोर में झाझरा-ऋषिकेश लाइन के ट्रांसमिशन लाइनों की शिफ्टिंग और टावर की ऊंचाई बढ़ाने के कार्य किए जाएंगे। 10 से 15 नवंबर तक सुबह दस से शाम पांच बजे और 16 से 25 नवंबर तक यह लाइन 24 घंटे बंद रहेगी।
विज्ञापन
इस दौरान देहरादून शहर में माजरा, बिंदाल, झाझरा और पुरकुल सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति की जाएगी। फिर भी पीक ऑवर में लोड बढ़ने पर शहर के विभिन्न हिस्सों में कुछ समय के लिए दिक्कत आ सकती है।