फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity supply was disrupted for eight hours in Bykhala

Dehradun News: बायखाला में आठ घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

Sun, 15 Sep 2024 03:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply was disrupted for eight hours in Bykhala
बायखाला क्षेत्र में शनिवार को आठ घंटे बिजली की आपूर्ति बाधित रही। खराब मौसम में बिजली नहीं रहने से घरों में विद्युत उपकरणों की सुविधाएं नहीं मिलीं।
विज्ञापन


बायखाला क्षेत्र में शनिवार की दिन के 11 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली की आपूर्ति ठप रही। लंबे समय तक बिजली के नहीं आने से घरों में इन्वर्टर जवाब दे गए। लोग अपने घरों में रखे टीवी, फ्रिज आदि उपकरणों की सुविधा भी नहीं ले सके। स्थानीय निवासी सपना शर्मा, रंजीत कुमार, बीना राणा ने बताया कि कई दिनों से क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण घरों से बाहर आवाजाही कम हो रही है। ऐसे में बिजली के नहीं रहने से घर में रहना मुश्किल हो गया। बिजलीघर से बताया गया था कि शाम 5 बजे आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी, लेकिन शाम 7 बजे तक बिजली नहीं आई।




उपखंड कार्यालय में तैनात अवर अभियंता नीटू कुमार ने बताया कि बंच केबल डालने के कार्य के कारण आपूर्ति को बंद किया गया था। काम पूरा होने के बाद बिजली चालू करा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed