फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity production has quadrupled in 25 years, and the length of roads has doubled

पीएम मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां: 25 साल में चार गुना बढ़ा बिजली उत्पादन, दोगुनी हुई सड़कों की लंबाई

Sun, 09 Nov 2025 10:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 09 Nov 2025 10:22 PM IST
सार

25 साल पहले उत्तराखंड का बजट सिर्फ चार हजार करोड़ रुपए था, जो आज बढ़कर एक लाख करोड़ के पार चला गया है। वहीं राज्य ने बिजली उत्पादन में चार गुना बढ़ाेतरी हासिल की है।

विज्ञापन
Electricity production has quadrupled in 25 years, and the length of roads has doubled
पीएम मोदी - फोटो : सूचना

विस्तार

राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 साल की विकास यात्रा की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्हाेंने कहा कि राज्य बनने के समय उत्तराखंड के सामने चुनौतियां कम नहीं थी। इन चुनौतियों से पार पाकर विकास में आगे बढ़ा है।

विज्ञापन


25 साल पहले उत्तराखंड का बजट सिर्फ चार हजार करोड़ रुपए था, जो आज बढ़कर एक लाख करोड़ के पार चला गया है। वहीं राज्य ने बिजली उत्पादन में चार गुना बढ़ाेतरी हासिल की है। सड़कों की लंबाई दोगुनी हुई है। राज्य गठन के समय छह महीने में चार हजार यात्री ही हवाई सेवाओं का इस्तेमाल कर पाते थे। आज राज्य में हवाई सेवाओं के विस्तार से अकेले एक दिन में चार हजार से अधिक यात्री हवाई सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। इन 25 वर्षों में इंजीनियरिंग कॉलेजों की संख्या 10 से ज्यादा बढ़ी है। तब राज्य में एक मेडिकल कॉलेज था, जो आज 10 हो चुके हैं। राज्य गठन के समय उत्तराखंड में टीकाकरण 25 प्रतिशत भी नहीं था। वर्तमान में हर गांव वैक्सीनेशन के दायरे में है।
विज्ञापन


उत्तराखंड रजत जयंती: देहरादून में बोले पीएम मोदी, आध्यात्मिक शक्ति उत्तराखंड की असल पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का कनेक्टिविटी से गहरा नाता है। राज्य में इस समय दो लाख करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल परियोजना प्रगति पर है। इसके अलावा दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेस- वे तैयार हो चुका है। गौरीकुंड से केदारनाथ, गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब रोपवे का शिलान्यास हो चुका है। ये सभी परियोजनाएं उत्तराखंड में विकास को नई गति देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed