फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity Power Updates UPCL built a special control room for Diwali Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: दिवाली के लिए यूपीसीएल ने बनाया विशेष कंट्रोल रूम, बिजली आपूर्ति की खुद निगरानी करेंगे अफसर

Wed, 30 Oct 2024 12:43 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 30 Oct 2024 12:43 PM IST
सार

मुख्यालय स्तर पर एक विशेष कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जिनका दायित्व होगा कि वह पीक आवर्स में यूपीसीएल कंट्रोल रूम में उपस्थित रहते हुए विद्युत व्यवस्था से संबंधित शिकायतों को तत्काल निराकरण कराना सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन
Electricity Power Updates UPCL built a special control room for Diwali Uttarakhand News in hindi
मीटिंग ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने दिवाली के मद्देनजर तीन दिन के लिए विशेष कंट्रोल रूम बनाया है। यूपीसीएल के अफसर इस दौरान बिजली आपूर्ति की खुद निगरानी करेंगे। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने धनतेरस, दिवाली के लिए 31 अक्तूबर तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिवाली से पूर्व सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली गई हैं। मुख्यालय स्तर पर एक विशेष कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जिसके लिए इंजीनियर मयूर देव, अधिशासी अभियंता को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिनका दायित्व होगा कि वह पीक आवर्स में यूपीसीएल कंट्रोल रूम में उपस्थित रहते हुए विद्युत व्यवस्था से संबंधित शिकायतों को तत्काल निराकरण कराना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन


हाई अलर्ट मोड में कार्य करने के निर्देश
कंट्रोल रूम में दिवाली के दौरान उपभोक्ता 1912 पर कॉल कर विद्युत आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही प्रबंध निदेशक ने आगामी दिवाली को ध्यान में रखते हुए सभी क्षेत्रीय दलों को युद्धस्तर पर कार्य करते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति की बहाली और हाई अलर्ट मोड में कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Srinagar Garhwal:  लापता किशोरी को पुलिस ने नजीबाबाद से ढूंढा, धर्मांतरण कराने के आरोप को लेकर हुआ था बवाल

इसके साथ ही ओवर लोडिंग व बिजली संबंधी किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए, इसके लिए उपसंस्थानों, सभी ट्रांसफार्मरों की मॉनिटरिंग व लाइनों में लगे इन्सुलेटर की स्थिति का निरीक्षण रोजाना किया जा रहा है। उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंता अपने-अपने उपसंस्थानों, क्षेत्रों में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। अपरिहार्य परिस्थिति को छोड़कर कोई भी अपने कार्यालय से बाहर नहीं जाएगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed