फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity in Uttarakhand is cheaper than many states Even after Price increase

Electricity in Uttarakhand: बढ़ोतरी के बाद भी कई राज्यों से सस्ती उत्तराखंड की बिजली, राज्यवार ये हैं दरें

Sun, 28 Apr 2024 04:08 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Apr 2024 04:08 PM IST
सार

उत्तराखंड में बढ़ोतरी के बाद भी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरें 5.82 रुपये प्रति यूनिट है, जबकि पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं को 6.35 रुपये प्रति यूनिट चुकाना पड़ रहा, जबकि वह बिजली सरप्लस राज्य है।

विज्ञापन
Electricity in Uttarakhand is cheaper than many states Even after Price increase
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नियामक आयोग से इस साल बिजली दरों में 6.92 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद भी उत्तराखंड में बिजली की दरें अन्य राज्यों से कम हैं,जबकि अन्य राज्यों में अभी इस साल के नए टैरिफ जारी नहीं हुए हैं। उनके एक साल पुराने दाम भी उत्तराखंड के नए दामों से ज्यादा हैं।

विज्ञापन


यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार का कहना है कि ये हालात तब हैं, जबकि हमारी बाजार पर निर्भरता 35 प्रतिशत से ज्यादा है। यूपीसीएल एमडी अनिल कुमार ने बताया, उत्तराखंड में बढ़ोतरी के बाद भी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरें 5.82 रुपये प्रति यूनिट है, जबकि पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं को 6.35 रुपये प्रति यूनिट चुकाना पड़ रहा, जबकि वह बिजली सरप्लस राज्य है।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: बारिश के बाद आज खिली चटख धूप, पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात में घरेलू उपभोक्ता को 6.60 रुपये प्रति यूनिट, पंजाब में 6.35 रुपये, राजस्थान में 7.75 रुपये, यूपी में 6.99 रुपये, महाराष्ट्र में 8.81 रुपये, बिहार में 8.62 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। इन राज्यों में अभी इस साल का नया टैरिफ लागू नहीं हुआ है। नया टैरिफ आने के बाद इन राज्यों में बिजली और महंगी हो सकती है। यूपीसीएल एमडी ने कहा, लाइन लॉस भी पहले 15.25 था जो कि घटाकर 14.95 पर आ गया है। यह आंकड़ा राष्ट्रीय औसत से भी नीचे है।

राज्यवार बिजली दर

राज्य   घरेलू बिजली दर कॉमर्शियल दर एलटी इंडस्ट्री एचटी इंडस्ट्री
उत्तराखंड 5.82 8.43    7.84    7.90
गुजरात 6.60 6.74   8.01  7.85
पंजाब  6.35 8.44 7.53 8.41
राजस्थान  7.75 11.15      8.80    8.61
यूपी 6.99 10.02  8.98     7.99
महाराष्ट्र  8.81 13.02    9.08  9.69
बिहार 6.99 11.16 16.03 11.56
हिमाचल प्रदेश 6.35  7.55 7.36 6.78

(नोट- उत्तराखंड, हिमाचल के अलावा बाकी सभी राज्यों की पिछले साल की दरें हैं। नई दरें आनी बाकी हैं।)

उत्तराखंड के किसानों को सबसे सस्ती बिजली

यूपीसीएल के एमडी ने कहा, बाजार से बिजली खरीद पर 40 प्रतिशत तक निर्भरता के बावजूद उत्तराखंड अपने किसानों को सबसे सस्ती बिजली दे रहा है। नए टैरिफ के साथ उत्तराखंड में किसानों के लिए बिजली की दर 2.64 रुपये प्रति यूनिट है। इसके मुकाबले गुजरात में 3.85 रुपये, पंजाब में 6.44 रुपये, राजस्थान में 5.96 रुपये, यूपी में 6.85 रुपये, महाराष्ट्र में 4.99 रुपये, हिमाचल में 7.06 रुपये और बिहार में 7.57 रुपये प्रति यूनिट की दर से किसानों को बिजली आपूर्ति की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed