फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity Demand increased again in Uttarakhand Read All Updates in hindi

Uttarakhand News: बिजली की मांग फिर बढ़ी, छह करोड़ यूनिट पर पहुंची, यूपीसीएल की कटौती को ना

Tue, 11 Jun 2024 11:36 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 11 Jun 2024 11:36 AM IST
सार

पिछले सप्ताह मौसम अच्छा होने पर मांग 5.4 करोड़ यूनिट तक आई थी जो कि सोमवार को फिर बढ़कर छह करोड़ यूनिट तक पहुंच गई। इसके सापेक्ष यूपीसीएल के पास केंद्र व राज्य से कुल 4.5 करोड़ यूनिट बिजली उपलब्ध है।

विज्ञापन
Electricity Demand increased again in Uttarakhand Read All Updates in hindi
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य में बिजली की मांग फिर छह करोड़ यूनिट के करीब पहुंच गई है। इसके सापेक्ष कम उपलब्धता के चलते यूपीसीएल को रोजाना बाजार से एक से सवा करोड़ यूनिट बिजली खरीदनी पड़ रही है। हालांकि यूपीसीएल प्रबंधन का दावा है कि फिलहाल कहीं भी घोषित, अघोषित कटौती नहीं की जा रही है।

विज्ञापन

सोमवार को प्रदेशभर में गर्मी बढ़ने के साथ यूपीसीएल की मुश्किलें फिर बढ़ गईं। पिछले सप्ताह मौसम अच्छा होने पर मांग 5.4 करोड़ यूनिट तक आई थी जो कि सोमवार को फिर बढ़कर छह करोड़ यूनिट तक पहुंच गई। इसके सापेक्ष यूपीसीएल के पास केंद्र व राज्य से कुल 4.5 करोड़ यूनिट बिजली उपलब्ध है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...By-Election 2024:  बदरीनाथ और मंगलौर में होगी भाजपा के विजय रथ की परीक्षा, किस पर दांव खेलेगी पार्टी?
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बाकी करीब 1.2 करोड़ यूनिट बिजली बाजार से खरीदी जा रही है। बाजार से यूपीसीएल नकद में बिजली खरीदता है, जो खासा चुनौतीपूर्ण है। यूपीसीएल का दावा है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि बाजार से बिजली खरीदकर उपलब्धता पूरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि कहीं भी शेड्यूल रोस्टिंग नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed