Uttarakhand: प्रदेश में बिजली की मांग रिकॉर्ड 5.8 करोड़ यूनिट के करीब, यूपीसीएल के लिए आपूर्ति खासी चुनौती
पहली बार मई के महीने में बिजली की मांग ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। बुधवार को मांग रिकॉर्ड 5.7 करोड़ यूनिट को पार कर गई। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी एक-दो दिन में गर्मी बढ़ने पर बिजली की मांग छह करोड़ यूनिट तक पहुंच सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बुधवार को मई महीने में बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। यूपीसीएल के लिए बिजली आपूर्ति खासी चुनौतीपूर्ण बन गई है। हालांकि यूपीसीएल प्रबंधन का दावा है कि अभी कहीं भी पूर्व निर्धारित कटौती नहीं की जा रही है।
मई के महीने में अभी तक बिजली की अधिकतम मांग 4.9 करोड़ यूनिट तक थी। पहली बार मई के महीने में बिजली की मांग ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। बुधवार को मांग रिकॉर्ड 5.7 करोड़ यूनिट को पार कर गई। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी एक-दो दिन में गर्मी बढ़ने पर बिजली की मांग छह करोड़ यूनिट तक पहुंच सकती है।
ये भी पढ़ें...Chamoli Accident: गैरसैंण-बछुवाबाण मोटर मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, बाइक खाई में गिरने से बच्चे की मौत
इसके सापेक्ष यूपीसीएल के पास करीब 4.8 करोड़ यूनिट बिजली उपलब्ध है। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार का कहना है कि फिलहाल बिजली की मांग के सापेक्ष उपलब्धता के साथ ही बाजार से आपूर्ति कराई जा रही है।