फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity Demand decreased in Uttarakhand, production increased

उत्तराखंड : बिजली की डिमांड घटी, उत्पादन बढ़ा, मौसम का मिजाज बदलने से यूपीसीएल को बड़ी राहत

Sat, 14 May 2022 03:44 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 14 May 2022 03:44 PM IST
सार

एसई कॉमर्शियल गौरव शर्मा ने बताया कि अब यूजेवीएनएल और केंद्रीय पूल से करीब 40 से 41 मिलियन यूनिट बिजली उपलब्ध हो रही है। निगम को अपेक्षाकृत कम बिजली खरीदनी पड़ रही है।

विज्ञापन
Electricity Demand decreased in Uttarakhand, production increased
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदलने से यूपीसीएल को भी बड़ी राहत मिली है। एक ओर जहां बिजली की मांग में कमी आ गई है तो दूसरी ओर राज्य व केंद्रीय पूल से मिलने वाली बिजली की मात्रा भी बढ़कर 41 एमयू तक पहुंच गई है।

विज्ञापन

 
गर्मियों के दिनों में यूपीसीएल की डिमांड 50 मिलियन यूनिट तक पहुंच गई थी। इसके सापेक्ष बिजली की उपलब्धता भी महज 29 से 31 मिलियन यूनिट ही हो रही थी। इस वजह से रोजाना निगम 12 से 14 मिलियन यूनिट बिजली बाजार से महंगे दामों पर खरीद रहा था। सप्ताहभर में बदले मौसम के मिजाज से प्रदेश में बिजली का उत्पादन बढ़ गया है।

विज्ञापन


यूपीसीएल के एसई कॉमर्शियल गौरव शर्मा ने बताया कि अब यूजेवीएनएल और केंद्रीय पूल से करीब 40 से 41 मिलियन यूनिट बिजली उपलब्ध हो रही है। निगम को अपेक्षाकृत कम बिजली खरीदनी पड़ रही है। शनिवार के लिए प्रदेश में 48.04 मिलियन यूनिट बिजली की कमी थी, जिसके सापेक्ष राज्य व केंद्र से 41.19 मिलियन यूनिट बिजली उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...जिंदगी और मौत की जंग:  टिहरी झील की रेतीली दलदल में फंसा शख्स, बचाने के लिए जद्दोजहद, हेलीकॉप्टर की ली जाएगी मदद


यूपीसीएल ने केवल 6.85 मिलियन यूनिट बिजली ही खरीदी है। माना जा रहा है कि बारिश होने की वजह से जल विद्युत परियोजनाओं में बिजली उत्पादन बढ़ गया है। पहले जहां राज्य में करीब 13 से 14 एमयू बिजली का उत्पादन हो रहा था, वह बढ़कर 20 एमयू तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed