फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity demand decreased crisis increased power cuts in many places Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: प्रदेश में मौसम बदलने से बिजली की मांग घटी फिर भी संकट है बढ़ा, कई जगहों पर की जा रही कटौती

Thu, 27 Jun 2024 08:13 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 27 Jun 2024 08:13 AM IST
सार

कोयला आधारित संयंत्रों से उत्पादन घटने पर बिजली किल्लत पैदा हुई है। मांग 5.7 करोड़ पहुंची है। जबकि उपलब्धता 4.9 करोड़ है। बाजार से पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
Electricity demand decreased crisis increased power cuts in many places Uttarakhand News in hindi
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में मौसम बदलने से बिजली की मांग तो जरूर घट गई लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर किल्लत की वजह से यूपीसीएल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। पिछले कई दिनों से लगातार मैदानी जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती हो रही है। यूपीसीएल प्रबंधन का कहना है कि बाजार में किल्लत की वजह से परेशानी पेश आ रही है।

विज्ञापन

प्रदेश में बिजली की मांग वैसे तो 6.2 करोड़ से गिरकर 5.7 करोड़ यूनिट पर आ गई है, लेकिन इसके सापेक्ष 4.9 करोड़ यूनिट बिजली उपलब्ध है। बाकी करीब 80 लाख यूनिट बिजली बाजार से खरीदनी पड़ रही है। इसकी आपूर्ति में परेशानी सामने आ रही है। लिहाजा, बिजली उपभोक्ताओं को कटौती का दंश झेलना पड़ रहा है। पिछले तीन दिनों से लगातार कुछ जगहों पर कुछ देर की कटौती हुई है।

विज्ञापन


यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार का कहना है कि बारिश के दौरान इन दिनों कोयला आधारित संयंत्रों का उत्पादन गिर जाता है। इसके चलते राष्ट्रीय स्तर पर ही उपलब्धता कम हो गई है। जिससे बाजार से बिजली खरीदने में परेशानी सामने आ रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि जुलाई में अच्छी बारिश होने की सूरत में यूजेवीएनएल का उत्पादन बढ़ जाएगा, जिससे यह परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi: यमुना नदी पर बनी परियोजना से अचानक छोड़ दिया गया पानी, बच्चों ने भागकर बचाई अपनी जान

जुलाई में उधार लौटाने की भी चुनौती

जुलाई महीने से यूपीसीएल को हरियाणा राज्य की उधार बिजली भी लौटानी है। किल्लत के इस दौर में यूपीसीएल के लिए और चुनौती बढ़ सकती है। हालांकि राज्य का उत्पादन बढ़ने और बरसात में मांग और गिरने की सूरत में यूपीसीएल प्रबंधन उधार लौटाने की उम्मीद में है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed