फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity crisis in Uttarakhand Arunachal and Haryana companies gave relief to UPCL

Uttarakhand: बिजली संकट से तीन से चार घंटे तक करनी पड़ रही कटौती, अरुणाचल और हरियाणा की कंपनियों से मिली राहत

Wed, 17 Jan 2024 10:48 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 17 Jan 2024 10:48 AM IST
सार

उत्तराखंड में बिजली संकट से तीन से चार घंटे तक कटौती करनी पड़ रही है। किल्लत के बीच कटौती बढ़ती जा रही है। जिसे देखते हुए अरुणाचल की कंपनी एपीपीसीपीएल और हरियाणा की कंपनी तीन महीने तक माहवार 200 मेगावाट बिजली उत्तराखंड में बैंक करेंगे।

विज्ञापन
Electricity crisis in Uttarakhand Arunachal and Haryana companies gave relief to UPCL
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सर्दी में बिजली किल्लत से जूझ रहे यूपीसीएल को अरुणाचल व हरियाणा की कंपनियों से राहत मिली है। इनसे यूपीसीएल फरवरी तक 200 मेगावाट माहवार बिजली लेगा, यह बिजली जून से सितंबर के बीच इन कंपनियों को लौटा देगा। इस पर नियामक आयोग ने मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन

राज्य में इस साल बर्फबारी न होने का असर बिजली आपूर्ति पर नजर आने लगा है। किल्लत के बीच कटौती बढ़ती जा रही है। कुल बिजली की मांग 4.54 करोड़ यूनिट से ऊपर जा रही है जबकि इसके सापेक्ष उपलब्धता 4.5 तक हो रही है।

विज्ञापन


इससे हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर जिलों में जहां दो से तीन घंटे की कटौती हो रही है तो लंढौरा, मंगलौर, लक्सर, बहादराबाद, ढकरानी, सेलाकुई, सहसपुर, विकासनगर, डोईवाला, कोटद्वार, ज्वालापुर, जसपुर, किच्छा, खटीमा, रामनगर, गदरपुर, बाजपुर जैसे छोटे कस्बों में भी एक से दो घंटे की कटौती की जा रही है। वहीं, रुड़की, काशीपुर में भी एक से दो घंटे की कटौती हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली किल्लत से कुछ राहत मिलेगी
इस किल्लत का मुकाबला करने के लिए यूपीसीएल लगातार कवायद कर रहा है। यूपीसीएल के निदेशक प्रोजेक्ट अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि अरुणाचल की कंपनी एपीपीसीपीएल और हरियाणा की कंपनी तीन महीने तक माहवार 200 मेगावाट बिजली उत्तराखंड में बैंक करेंगे। उन कंपनियों के पास बिजली की उपलब्धता ज्यादा रहती है। जून से सितंबर के बीच यूपीसीएल आसानी से बिजली लौटा सकता है। लिहाजा, एपीपीसीपीएल को 104 प्रतिशत व हरियाणा को 105 प्रतिशत बिजली लौटा दी जाएगी। फिलहाल बिजली किल्लत से कुछ राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें...Ram Mandir: उत्तराखंड में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर सकती है धामी सरकार, रामभक्तों में उत्साह

वर्तमान में बिजली आपूर्ति की स्थिति

बिजली की कुल मांग : 4.54 करोड़ यूनिट

राज्य की उपलब्धता : 95 लाख यूनिट

केंद्रीय शेयर से उपलब्धता : 1.4 करोड़ यूनिट

अन्य माध्यमों से उपलब्धता : 2.12 करोड़ यूनिट

कुल उपलब्धता : 4.48 करोड़ यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed