फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity consumption reached 40 million units, increased prices in the market

उत्तराखंड: गर्मी बढ़ने के साथ ही तेजी से बिजली की खपत भी बढ़ी, 40 मिलियन यूनिट पर पहुंची, बाजार में बढ़े दाम

Mon, 28 Mar 2022 01:53 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 28 Mar 2022 01:53 PM IST
सार

यूपीसीएल को महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। रविवार के लिए 10 रुपये और सोमवार के लिए 12 रुपये यूनिट के हिसाब से बिजली खरीदी गई।

विज्ञापन
Electricity consumption reached 40 million units, increased prices in the market
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही तेजी से बिजली की खपत भी बढ़ रही है। शनिवार को कम बिजली उपलब्ध होने की वजह से करीब दो घंटे की कटौती ग्रामीण क्षेत्रों और आधा घंटे की कटौती उद्योगों में करनी पड़ी। हालांकि रविवार को हालात सामान्य रहे। अब सोमवार को भी सामान्य आपूर्ति रहने का अनुमान है।

विज्ञापन


दरअसल, जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे ही यूपीसीएल की बिजली डिमांड 40 मिलियन यूनिट तक पहुंच गई है। रोजाना 31 से 32 मिलियन यूनिट तो उपलब्ध होती है लेकिन आठ से दस मिलियन यूनिट खरीदनी पड़ रही है। शनिवार को बिजली किल्लत होने की वजह से यूपीसीएल को उद्योगों में आधा घंटे और ग्रामीण इलाकों में करीब दो घंटे की कटौती करनी पड़ी। यूपीसीएल के अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को आपूर्ति सामान्य रही। कहीं भी बिजली कटौती नहीं हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...दुस्साहस: सीओ को कार से कुचलने की कोशिश, युवक को निर्वस्त्र कर नागिन डांस कराने के आरोपियों को पकड़ने गई टीम पर हमला
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रविवार को अपेक्षाकृत 37 मिलियन यूनिट के आसपास की डिमांड रही। यूपीसीएल ने शनिवार को रविवार के लिए जो बिजली खरीदी थी, उसका मूल्य करीब दस रुपये प्रति यूनिट था लेकिन रविवार को सोमवार के लिए जो बिजली खरीदी गई है, उसकी कीमत 12 रुपये प्रति यूनिट है। यूपीसीएल को लगातार महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। नेशनल एक्सचेंज में बिजली की कीमत 20 रुपये तक जा रही है। यूपीसीएल ने उम्मीद जताई है कि सोमवार को भी आपूर्ति सामान्य ही रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed